Honeymoon Tour

Honeymoon in Ranikhet : रानीखेत में हनीमून मनाना, जन्नत के एहसास से कम नहीं

Honeymoon in Ranikhet – हनीमून क्या होता है जब कभी भी यह सवाल हमारे दिमाग में आता है तो हमारा माइंड ऑटोमेटिक रिलेशनशिप से संबंधित चीजों के बारे में सोचने लग जाता है. इसकी साधारण से जवाब हमारे माइंड से निकल कर आता है कि हनीमून का अर्थ कहीं ना कहीं प्यार और रिलेशनशिप पर आधारित होता है दरअसल हनीमून सदियों से चली आ रही एक परंपरा है. जिसमें शादी के बाद नये कपल्स अपने जीवन साथी को और गहराई से समझने और शादी के दौरान कि जो भी थकावट होती हैं.

उन्हें मिटाने के लिए एक छोटा सा अवकाश होता है इस बीच नए कपल्स अपने जीवन साथी के साथ प्यार करते हैं रोमांस करते हैं और यही वह समय होता है जब एक दूसरे को अच्छी तरीके से समझ पाते हैं एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में जान पाते हैं तो चलिए हम जान लेते हैं कि भारत में हनीमून के लिए कौन-कौन सी जगह बेस्ट रहेगी.

रानीखेत भी उन स्थानों में से एक है जहां आप अपने हनीमून के सफर को हसीन बना सकते हैं जी हां दरअसल रानीखेत  भारत के उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जो की समुद्र तल से 1869 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है चारों तरफ पहाड़ और उनके बीच से बहते ठंडे पानी के झरने और पहाड़ों के बीच में रानीखेत आपके हनीमून अनुभव को स्वर्ग के समान सुंदर बनाने वाला है हनीमून मनाने के साथ-साथ रानीखेत के प्रसिद्ध जगहों जैसे यहां के पहाड़ और यहां के झरना और यहां की ऊंची-ऊंची चोटियों के साथ-साथ आप यहां के दर्शनीय पर्यटक स्थलों की शैर भी कर सकते हैं.

जोधपुर में करें हनीमून की प्लानिंग, रॉयल फीलिंग का होगा एहसास

रानीखेत की प्राकृतिक शांति का गवाह यहां आने वाला हर पर्यटक होता है. कई प्राचीन इमारतें यहां देखने को मिल जाती हैं जिन का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है. इस हिल स्टेशन पर एक दिन गुजारना भी यादगार अनुभव होता है. यहां से 13 किलोमीटर दूर स्थित है मजखली जहां से हिमालय पर्वत काफी नजदीक से देखा जा सकता है. यहां के 2 अन्य स्थल शीतलाखेत और सुरईखेत भी दर्शनीय हैं.

रानीखेत के पास ही में कलिका पर्यटन स्थल प्रमुख है. यह जगह हरे-भरे जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई है. यह जगह कलिका मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं तो यहां पर आप इस शौक को पूरा कर सकते हैं. यह जगह देश के सबसे अच्छे गोल्फ कोर्स के लिए जानी जाती है. ये शहर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पर आप कम पैसों में ही गोल्फ स्विंग का अभ्यास कर सकते हैं.

Honeymoon in Darjeeling : मैरिज लाइफ की शुरुआत के लिए परफेक्ट है दार्जीलिंग, बढ़ जाएगा हनीमून का मजा

नैनीताल से 56 किलोमीटर दूर स्थित रानीखेत का नाम सुनने में अटपटा सा लगता है जो एक स्थानीय लोककथा से लिया गया है. रानीखेत भी कुमाऊं इलाके का खूबसूरत हिल स्टेशन है. समुद्रतल से इस की ऊंचाई 1,800 मीटर है. इस का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम 85 किलोमीटर दूर है. रानीखेत के बाजार के दोनों तरफ दुकानें हैं. यहां का गोल्फ कोर्स मैदान एशिया के सब से ऊंचे गोल्फ कोर्स में से एक है. यहां का वातावरण हमेशा ठंडा रहता है. रानीखेत में चारों तरफ हरी घास की चादर बिछी रहती है. पाइन के पेड़ यहां बहुतायत से पाए जाते हैं और यहां के जंगल काफी घने हैं.

Himachal Pradesh Tours – Kasauli है Best Honeymoon Destination, माहौल और मस्ती सब भुला देगी

रानीखेत में कुमाऊं रेजिमैंट की एक बड़ी सैनिक छावनी भी है. अंग्रेजों ने इसे सैनिक प्रशिक्षण के लिए विकसित किया था. यह शहर काफी साफसुथरा व व्यवस्थित है. कई हिंदी फिल्मों में रानीखेत के प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाया गया है. यहां न तो दूसरे शहरों की तरह भीड़भाड़ रहती है न ही कहीं प्रदूषण दिखता है. दिखती है तो बस हिमालय की पहाडि़यां, चांदी जैसे बादल, चारों तरफ फैला चीड़ और देवदार का जंगल.

Tourist Place in Ranikhet

रानीखेत में कई दर्शनीय स्थल भी हैं. यहां का झूला देवी मंदिर अति प्रसिद्ध और प्राचीन है. ये मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है.ये मंदिर अपनी घंटियों को डिजाइन के लिए भी जाना जाता है, इसके अलावा यहां का राम मंदिर भी खासा प्रसिद्ध है. रानीखेत के आस-पास घूमने की कई अच्छी जगहें हैं. यहां पर आप चौबटिया बाग जा सकते हैं. यह जगह सेब, प्लम, आड़ू और खुबानी के लिए प्रसिद्ध है. यह हिमालय की गोद में बसा ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां से आप नंदा देवी, नीलकंठ, नंदघुनती और त्रिशूल की चोटियों के आकर्षक दृश्यों को देख सकते हैं. इसके अलावा भी आप यहां मनकामेश्वर मंदिर, मां मनीला देवी मंदिर आदि दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर सकते हैं.

Hooneymoon in Auli : जिन कपल्स को एडवेंचर पसंद है उनके लिए औली है बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

Famous Places to Visit in Ranikhet – आशियाना पार्क ,मां काली का मंदिर ,गोल्फ कोर्स, झूला देवी मंदिर, रानी लेक,

Great hotels in Ranikhet – राजदीप होटल रानीखेत होटल रॉयल कलेक्शन , रानीखेत क्लब,  H 15 कुटेज,

Cost of one day in Ranikhet for Couples-4000 से 7000 के आसपास

इस प्राइस के बीच आप यहां एक अच्छे होटल में रुक कर शानदार भोजन का लुप्त उठा सकते है

Time to visit Ranikhet

-बारिश के मौसम को छोड़ रानीखेत सालभर कभी भी जाया जा सकता है. ठंड में गरम कपड़ों का खयाल रखना चाहिए. दिसंबर से ले कर फरवरी तक यहां बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है. यहां ठहरने के लिए अच्छे, सुविधाजनक व हर बजट के होटल उपलब्ध हैं. नैनीताल सहित रानीखेत, मुक्तेश्वर और अल्मोड़ा जुलाई अगस्त के महीने छोड़ साल में कभी भी जाया जा सकता है.

How to Reach Ranikhet

By Air : रानीखेत का नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है, जो लगभग रानीखेत से 109 किमी दूर स्थित है. दिल्ली से पंतनगर के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है, जो दैनिक आधार पर चलती है. एक बार हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, कोई रानीखेत पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकता है.

By train : काठगोदाम 75 किमी की दूरी पर स्थित रानीखेत का नजदीकी रेलवे स्टेशन है. कई ट्रेनें हैं जो लगभग सभी प्रमुख शहरों से इस रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं. स्टेशन पहुंचने पर, रानीखेत पहुंचने के लिए कैब सेवाएं हर समय उपलब्ध हैं.

By Bus : हल्द्वानी, भवाली और खैरना जैसी जगहों पर रानीखेत सभी मौसमों में सड़कों के माध्यम से एक व्यवहार्य संबंध स्थापित करता है. दिल्ली (359 किमी), नैनीताल (56 किमी), काठगोदाम (75 किमी) और रामनगर (96 किमी) से सीधी बसें उपलब्ध हैं. रानीखेत के लिए हल्द्वानी और नैनीताल जैसे शहरों से कैब की सुविधा भी उपलब्ध है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago