Rishikesh Honeymoon Destination
Honeymoon in kasauli- कसौली हिमाचल प्रदेश का छोटा पर्वतीय स्थल है. यहां प्रत्येक ऋतु व मौसम में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल इस जगह को और भी आकर्षित बनाते है जो पर्यटकों का मन मोहने के लिए काफी हैं. कसौली शांत, साफ-सुथरा और ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है. फूलों की खुशबू से महकती हरियाली, खूबसूरत घाटियां, कल-कल बहती नदियां, पहाड़ों से निकलकर झूमते झरने पर्यटकों को लुभाने का दम रखते हैं. घाटी के मनोरम दृश्यों के साथ ही लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है. कसौली ताजगी और शांति का आदर्श हनीमून डिस्टनेशन है. सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट और लॉरेंस स्कूल कसौली के पर्यटन स्थल है जो विश्व में भी प्रसिद्ध हैं.प्रकृति के बीच स्थित यह शहर क्राईस्ट चर्च, मंकी पॉइंट, कसौली भट्टी और गोरखा फोर्ट (किला) के लिए भी जाना जाता है.
डलहौजी में आएं हनीमून मनाने, जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे इस खूबसूरत जगह को
कसौली ब्रिटिश साम्राज्य से से जुड़े कुछ बचे हुए अवशेषों का शहर है. लेकिन यहां की शांति, खूबसूरती और बजट में होना सैलानियों को आकर्षित करता है. खासकर लव बर्ड्स के लिए यह जगह बहुत सुकून भरी रहेगी. यहां का मौसम और नजारे मूड को खुद-ब-खुद रोमांटिकबना देते हैं. कसौली हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है.
Hooneymoon in Auli : जिन कपल्स को एडवेंचर पसंद है उनके लिए औली है बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन
यदि आपने अभी हाल ही में शादी की है, तो आप मेहमानों से और शहर की हलचल से दूर कुछ रोमांटिक समय बिताना है चाहते है. यदि आप अपने हनीमून के लिए यही चाहते हैं, तो कसौली आपकी सबसे अच्छी जगह है. यह छोटा सा हिल स्टेशन दिल्ली और चंडीगढ़ से कुछ ही घंटों की ड्राइव पर है. यह एक छोटा हिल स्टेशन हो सकता है लेकिन नए जोड़ों के लिए एडवेंचर में कोई कमी नहीं है. घने जंगलों के बीच से अपने पार्टनर के साथ सैर करें.
कसौली में ओस वाली सड़कें और हरे रंग का वातावरण कपल के मूड में आने के लिए एकदम सही है. जैसे ही आप यहां पहुंचते हैं, आप अपने होटल में जा सकते हैं और पैदल यात्रा कर सकते हैं. आप यहां अपने पार्टनर के साथ सनसेट पॉइंट देखने के साथ-साथ डिनर डेट प्लान कर सकते हो. कसौली शांत, साफ-सुथरा, ख़ूबसूरत और सस्ता पर्यटन स्थल है. यहां की सबसे ऊंची जगह है ‘मंकी प्वाइंट’. वहां आप जा सकते हो. मंकी प्वाइंट पर आप हनुमान मंदिर क्राइस्ट बैप्टिस्ट चर्च घूमने जा सकते हैं.
आप इस पहाड़ी स्टेशन पर अपना दूसरा दिन बिता सकते हैं जैसे कि प्रसिद्ध जगह गुरखा किले की यात्रा भी कर सकते हैं जो 19 वीं शताब्दी में बनाया गया था और यह एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है.
अपने तीसरे दिन, आप दुनिया में सबसे अधिक डिस्टिलरी, कसौली ब्रूअरी तक जा सकते हैं. इस क्षेत्र में बहुत सारी छोटी-छोटी यात्राएं भी होती हैं, जहा आप अपने पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं. कसौली बहुत ऊंचाई पर नहीं हो सकता है, लेकिन यह जगह पर ठंड बहुत पड़ती है.
Manali Tour Guide – घूमने के लिए मनाली जा रहे हैं, तो यहां लें पूरी जानकारी
यदि आप रहने के लिए कम बजट में कसौली स्थानों की तलाश कर रहे हैं, तो हम विश्वास दिलाते हैं कि आप निराश नहीं होंगे. लक्जरी विकल्पों से लेकर किफायती होटलों तक, हर बजट के लिए यहां पर होटल मौजूद है.
अगर बजट की चिंता नहीं है तो यहां कई सुंदर रेजॉर्ट आपके ठहरने के लिए हैं. इसके साथ ही बजट होटल में भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। कसौली में 2 से 3 तीन दिन तक आराम से घूंमा जा सकता है, यहां अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डालकर घूमने के लिए बहुत सुंदर लोकेशनंस हैं. साथ ही आप यहां पैराग्लाइिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
कसौली जाने के लिए मानसून सबसे अच्छा मौसम है. कसौली में साल भर सुखद जलवायु रहती है. वर्ष का ग्रीष्मकालीन मौसम आमतौर पर मार्च से जून के महीने से शुरू होता है जिसमें आम तौर पर 28 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान और 14 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ ठंडी रातें और गर्म दिन होते हैं.
By Air – नजदीकी हवाई अड्डा पठानकोट में है, जो डलहौजी से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां से आप टैक्सी लेकर अपने होटल जा सकते हैं
By Train – पठानकोट रेलवे स्टेशन डलहौजी का नजदीकी रेलवे स्टेशन है.
By Bus – आप बस से कसौली असानी से पहुंच सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More