Ladakh Honeymoon Destination
Dalhousie Honeymoon -आप हनीमून के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो बेहद खूबसूरत होने के साथ ही आप दोनों को साथ घूमने का मौका दे. तो डलहौजी बेहद खूबसूरत जगह है. यहां पर पहाड़ों के सुंदर नजारे होने के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिलेगी. तो चलिए जानें क्या है इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर देखने के लिए
डलहौजी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो अपने बेहद सुंदर नजारों के लिए प्रसिद्ध है. अगर आप हनीमून पर जाने के लिए भीड़-भाड़ की जगह किसी शांत और एकांत जगह की तलाश कर रहें हैं तो डलहौजी बेस्ट ऑप्शन है. यहां अक्सर बर्फबारी होने के कारण यहां के नजारे और ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं.
पांच पहाड़ियों के बीच बसा डलहौजी मानसून के समय में घूमने के लिए अच्छी जगह है. जुलाई में डलहौजी में कम बारिश होती है इसलिए यहां अच्छा मौसम रहता है. यहां की ग्रीनरी हनीमून कपल के लिए घूमने के लिए बेस्ट बनाती है. इस पैकेज में आने-जाने की कॉस्ट शामिल नहीं है लेकिन यहां ट्रेन और वॉल्वो बस के जरिए आसानी से जाया जा सकता है. वॉल्वो या ट्रेन से जाने में आपका करीब 5,000 रुपए आने-जाने का खर्च आएगा. ट्रेन से जाने पर डलहौजी के सबसे पास पठानकोट स्टेशन है. वहां से डलहौजी जाने के लिए टैक्सी करनी होगी.
Kangra Tour – ब्लाइंड का नाटक करके ये लड़का पहुंच गया कांगड़ा, सुनिए अद्भुत Travel Story
क्योंकि इस हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने बसाया था तो यहां पर आपको बहुत सी ऐसी इमारतें मिल जाएंगी जो ब्रिटिश काल की हैं और जिन्हें देखना बेहद दिलचस्प है. जिनमें चर्च सबसे ज्यादा है जैसे पैट्रिक चर्च, सेंट एंड्रयू चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च. इन चर्चों में प्रार्थना नहीं होती लेकिन ये अभी भी सैलानियों के लिए खुले रहते हैं. अगर आप डलहौजी की सैर के लिए जा रहें है तो कुछ देर इन जगहों पर जरूर बिताएं.
पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और नहीं है. यहां पर आप साथ में सुंदर नजारों अनुभव लेते हुए पैदल लंबी यात्रा का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा यहां पर देखने के लिए बकरौटा हिल्स, गांधी चौक, गंजी पहाड़ी और बड़ा पत्थर मंदिर है
डलहौजी में देखने के लिए सुंदर नजारों के बीच कालाटोप वन्यजीव अभ्यारण्य भी है. चीड़, देवदार और ओक के जंगलों के बीच कालाटोप खज्जियार सेंचुरी के नाम से जाना जाता है. यहां पर बहुत से जीव-जन्तु देखने को मिलते हैं.
Himachal Pradesh Tour Guide – कौन सी जगह है सबसे Best, कैसे पहुंचें, Full Information
डलहौजी में हरे-भरे पहाड़ और बर्फ से लदी चोटी इसे एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन बनाती है. इसके साथ ही यहां के रोलिंग हिल्स और शांत वादियां शादी के बाद एक नए लाइफ शुरू करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है. पाइन क्लैड की घाटियां और झालर दार पहाड़ डलहौजी के आकर्षण के केंद्र बिंदु बने हुए हैं. डलहौजी में विदेशी पर्यटक भी हनीमून मनाने आते हैं.
Manali Travel Blog – सिर्फ 500 रुपये में मिल गया होटल का कमरा
चारों ओर पहाड़ों से घिरे इलाके में बीचोबीच बहती रावी नदी व इस खूबसूरत नजारे के साथ यहां कुदरत के कई और दिलचस्प नजारे देखने मिल जाएंगे. चीड़ के पेड़ों से गुजरते हुए मनमोहक नजारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरी-भरी वादियां, कुदरत के इस खूबसूरत और शानदार सफर की यादों को आप जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे.
Mcleodganj in Himachal – भारतीयों की ‘आदत’ ने जिस शहर को बिगाड़ दिया…
डलहौजी तक पहुंचना बहुत आसान है. यहां पर आने के लिए सबसे पास का एयरपोर्ट पठानकोट है. जहां से डलहौजी 75 किमी दूर है. इसके अलावा अगर सड़क मार्ग से यहां जाना हो तो डलहौजी पास के हिल स्टेशन से जुडा़ हुआ है.
For any booking or Travel Package, Kindly Contact us on gotraveljunoon@gmail.com
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More