Travel News

New Traffic Rules – 1 अक्टूबर से बदल गए हैं गाड़ी चलाने के ये नियम, जान लें वरना DL हो जाएगा कैंसिल

New Traffic Rules – एक अक्टूबर से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) की मदद से प्राइवेट और प्रोफेशनल ड्राइवरों के बिहेवियर की ऑनलाइन निगरानी करने की व्यवस्था लागू हो जाएगी. ये नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) लागू हो जाने के बाद पुलिस-यातयात अधिकारी से गलत व्यवहार, गाड़ियां नहीं रोकना, ट्रक ड्राइवरों का ट्रक केबिन में सवारी बैठाना और भी किसी तरह का गलत बर्ताव करने पर अब भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. यही नहीं किसी तरह के गलत व्यवहार करते हुए पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) ससपेंड या फिर कैंसिल किया जा सकता है.

ये नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) लागू करने के साथ ही साथ सरकार पोर्टल पर बाकायदा इसका रिकॉर्ड रखेगी. जिससे की फ्यूचर में ड्राइवर के गलत बिहेवियर की अच्छी तरह से ऑनलाइन निगरानी की जा सके. फर्स्ट अक्टूबर से डीएल और गाड़ियों के पेपर्स को पोर्टल रखने की सुविधा भी शुरू हो रही है. जिसके बाद पुलिस-परिवहन अधिकारी अब असली पेपर्स की मांग नहीं कर सकेंगे. ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था लागू करने के बाद सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रायल ने सभी नए नियमों से संबंधी अधिसूचनाएं पहले ही जारी कर दी गईं हैं.

मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 19, 21 आदि में ट्रैफिक रूल्स ( Traffic Rules ) को लेकर कुछ ज़रूरी बातें जैसे बस, टैक्सी में ज़्यादा सवारी का बैठना, सवारी के साथ गलत व्यवहार, स्टाप पर उन्हें नहीं उतारना, बस चलाते हुए पान मसाला खाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन बेवजह धीरे चलाना, अधिक समय से डेस्टिनेशन तक पहुंचाना, ट्रक के केबिन व पीछे सवारी बैठना, रुकने का इशारा करने के बावजूद वाहन को नहीं रोका, बस में सिगरेट पीने जैसी हरकतें अब ड्राइवर को महँगी पड़ सकती है.

इस तरह के किसी भी गलत व्यवहार के चलते नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) को नहीं मैंने पर यातायात पुलिस ऐसे ड्राइवरों पर जुर्माना लगाने के साथ डीएल ससपेंड या फिर कैंसिल तक कर सकती है. ड्राइवरों की गाड़ियों का रेजिस्ट्रेशन ससपेंड और कैंसिल किए जाने का प्रॉपर प्रोविज़न होगा. यही नहीं इसमें गाड़ियों में बैठी सवारी को उतार कर धरना प्रदर्शन और हड़ताल में शामिल होने वाले और गाड़ी की बुकिंग किये जाने के बाद जाने से मना करने वाले कैब के ड्राइवर भी शामिल हैं.

नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) के चलते ड्राइवर की किसी भी तरह की शिकायत, यातायात पुलिस, आरटीओ को फाइन फीस, कार्रवाई आदि की इन्फॉर्मेशन सीधा पोर्टल पर रजिस्टर करना ज़रूरी होगा. इसके साथ ही डेली पोर्टल को अपडेट भी करना होगा जिससे सारी चीज़ें को ऑनलाइन देखा जा सके.

नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) लागू किये जाने सजा दिए जाने वाले ड्राइवर के बिहेवियर के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी. जिससे ड्राइवर से जुड़ी सभी जानकारी का पता के ऑनलाइन किया जा सके. लड़ाई-झगड़ा, जनता के लिए खतरा पैदा करने वाला कोई काम, गाड़ियां चोरी करना, यात्रियों पर हमला करना, यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले ड्रावइरों का डीएल कैंसिल करने का प्रावधान पहली बार किया गया है.  ये नए ट्रैफिक रूल्स ( New Traffic Rules ) लोगों की सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन कदम है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago