Hooneymoon in Auli - Auli is the best honeymoon destination
Hooneymoon in Auli – हनीमून व्यक्ति के जीवन का ये एक वो अंश है जिसे वो यादगार बनाना चाहता है. ये भी कह सकते हैं कि व्यक्ति अपने हनीमून के दौरान भीड़-भाड़ से अलग अपने साथी की पसंद और नापसंद को कहीं बेहतर ढंग से समझ सकता है. हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव हमेशा से ही एक परेशान करने और कंफ्यूज करने वाला पल रहा है.
ऐसा इसलिए क्योंकि आज विदेश के अलावा भारत में भी कई ऐसे डेस्टिनेशंस हैं जिनकी सुन्दरता ऐसी है जो आने वाले किसी भी पर्यटक को मंत्र मुग्ध कर सकती है, अगर आप अपने हनीमून के समय को यादगार बनाना चाहते हैं, तो क्यों ना उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में बसा औली में.
उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन औली एक बेहद ही लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन हैं, जहां बर्फ से ढके पहाड़, एडवेंचर एक्टिविटीज ,और स्नो फॉल आपके हनीमून को और भी खुशनुमा बना देता है. बर्फ से ढकी चोटियों और ढलानों को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है.
यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है, जिसमें आप स्किंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं. नंदा देवी के पीछे सूर्योदय देखना एक बहुत ही सुखद अनुभव है. नंदा देवी नेशनल गार्डन यहां से 41 किमी. दूर है. इसके अलावा बर्फ गिरना और रात में खुले आकाश को देखना मन को प्रसन्न कर देता है.
डलहौजी में आएं हनीमून मनाने, जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे इस खूबसूरत जगह को
स्किइंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में बने ये हनीमून हट नए शादीशुदा जोड़ों को बुलाता है.हनीमून मनाने के लिए नव दंपत्ति कश्मीर और हिमाचल के रमणीक स्थलों को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन उत्तराखंड़ में एक जगह ऐसी भी है, जो अभी ज्यादातर लोगों की निगाह से दूर है. चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाडिय़ां, घना जंगल, गगनचुंबी पेड़, चारों ओर बहते झरने. किसी स्वपननुमा जगह से कम नहीं है.
बद्रीनाथ धाम से करीब 50 किलोमीटर पहले जोशी मठ यानी ज्योर्तिमठ. यहां से 21 किलोमीटर ऊंचाई पर है ओली. घुमावदार रास्ते लेकिन बहुत अच्छी सड़क. सैन्य क्षेत्र में से होकर करीब एक घंटे में वहां जाया जाता है. जब ओली पहुंच जाते हैं तो लगता है किसी स्वर्ग समान स्थान पर आ गए. वहां पहुंचकर मनुष्य सब कुछ भूल जाता है. इस रमणीक स्थल में रम सा जाता है. स्केइंग के लिए भी ओली बेस्ट प्लेस है यहां बने वातानुकूलित हनीमून हटों को नववर्ष के साथ ही बर्फबारी में पर्यटकों का भी बेसब्री से इंतजार है. औली में सिर्फ एक और बर्फ से भरा हिल स्टेशन है. यह भारत में स्कीइंग का पवित्र ग्रिल है.
Best Experiences: स्नो क्लैड पहाड़, स्कीइंग, केबल कार, लंबी पैदल यात्रा
Land Package For Honeymoon : प्रति व्यक्ति 10,000हजार से शुरू
Ideal Honeymoon Duration : 3 से 4 दिन
Best Time To Visit For Honeymoon: : अक्टूबर से जुलाई
Best Hotels Or Resorts For Honeymoon : क्लिफ्टटॉप क्लब रिज़ॉर्ट, जीएमवीएन औली टूरिस्ट बंगला, हिमालयन एबोड, जोशीमठ चार धाम कैंप, द औली रिज़ॉर्ट
Famous Restaurants : औली ‘डी’ फूड प्लाजा
Famous Market : जोशीमठ लोअर बाजार
Ooty Honeymoon Tours – कपल्स के लिए यही है Best Place, यहां लें जानकारी
दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित झील, औली झील का मज़ा लें
औली रोपवे के ज़रिए समुद्र तल से 3,010 मीटर की ऊंचाई तय करें
गुरसो बुग्याल की रहस्यमयी रास्तों पर ट्रेक करें
औली के सुंदर बर्फ से ढके नज़ारों के बीच स्की करें
जिन कपल्स को एडवेंचर पसंद है उनके लिए औली बढ़िया हनीमून डेस्टिनेशन है
By Air : नजदीक हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो औली से लगभग 279 कि.मी. दूर है. यह एक डोमेस्टिक हवाई अड्डा है. नजदीक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय है.
By Train : औली से नजदीक रेलहेड ऋषिकेश के पास बना रायवाला स्टेशन है, जो 250 कि.मी. दूर है. यहां से सुबह-सुबह आपको औली तक जाने वाली बस और टैक्सी मिल जाएंगी.
By Road : औली जोशीमठ से केवल 16 कि.मी. की दूरी पर है और यहा से राज्य परिवहन की बसे लगातार चलती रहती हैं. जोशीमठ से औली के लिए बस और टैक्सी दोनों सेवाएं उपलब्ध हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More