Travel News

त्योहारों के सीजन में रेलवे ने दिया यात्रियों को सौगात, 15 अक्टूबर से चलेंगी 200 विशेष ट्रेनें

Indian Railway Updates- त्योहारों का सीजन आने वाला है. अब हर कोई अपने घर जाने की तैयारी में लग गया. तो यह लेख उन्हीं के लिए है जो त्योहार में अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं. त्योहार के सीजन में ट्रेन की भारी डिमांड होती है इसी को देखते हुए रेलवे ने 200 अधिक ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

Trains will run from this day

रेलवे 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने जा रही है, ताकि यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सके और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीइओ वीके यादव ने बताया कि त्‍योहारी सीजन में रेलवे 200 से ज्‍यादा फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेनें चलाएगा. डिमांड बढ़ने पर स्‍पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

हमने विभिन्न जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की और निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें. उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलायी जाएं.

Uttarakhand Roadways – उत्तराखंड से यूपी-दिल्ली रूट पर रोडवेज बसें शुरू, ये होंगी गाइडलाइन

80 trains were run this month

आपको बता दें कि रेलवे ने फिलहाल के लिए सभी रेगुलर यात्री ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड की हुई हैं. 12 मई को रेलवे ने 15 जोड़ी प्रीमियम राजधानी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की थी. जो दिल्ली से देश के दूसरे हिस्सों के लिए चल रही हैं. इसके अलावा 1 जून से 100 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनें भी शुरू की गई थीं. 12 सितंबर को भी रेलवे ने 80 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों की शुरुआत की है.

Uttarakhand Travel Guide – उत्तराखंड में पर्यटन से रोक हटने के बाद बेफिक्र घूमते दिखे सैलानी

Chitrakoot Express will run again after six month

मध्यप्रदेश के जबलपुर से लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस साढ़े छह महीने बाद फिर से दौड़ेगी. रेलवे ने बीते गुरुवार को ट्रेन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह ट्रेन 5 अक्टूबर को लखनऊ से जबलपुर के लिए रवाना होगी. वहीं छह अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित तौर पर जबलपुर से लखनऊ जाएगी.

ट्रेन के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कोरोना को देखते हुए ट्रेन को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है. इस वजह से ट्रेन का नंबर बदला है. गाड़ी नंबर 05205 लखनऊ से शाम साढ़े पांच बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 7.10 पर जबलपुर आएगी. छह अक्टूबर को ट्रेन रात 8.50 पर जबलपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगीं. ट्रेन में एक वातानूकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानूकूलित तृतीय श्रेणी, छह स्लीपर, 12 सामान्य और दो एसएलआर कोच समेत कुल 24 कोच होंगे.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago