Travel Blog

गौरी खान का दुबई वाला घर किसी जन्नत से कम नहीं, देखें PHOTOS

Gauri Khan’ house-एक्टर शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और रोमांटिक हीरो में से एक हैं. जिन्होंने एक सीरियल के जरिए अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करके आज खुद को बॉलीवुड का बादशाह बनाया है. शाहरुख खान को बादशाह सिर्फ उनकी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि उनके रहन-सहन की वजह से भी कहा जाता है. यदि उनके बंगले मन्नत की बात करें तो वो किसी महल से कम थोड़ी है. शाहरुख और गौरी खान का दुबई में भी शानदार घर है. उनका यह घर ‘पाम जुमेराह बीच’ पर स्थित है जिसका नाम है सिग्नेचर विला है. वैसै शाहरुख खान के फैंस हमेशा ये जानने की इच्छा रखते होंगे कि आखिर उनका  सिग्नेचर विला अंदर से दिखाता कैसे है? तो चलिए आपकी ये इच्छा हम पूरी कर देते हैं.

Khari Baoli – ड्राई फ्रूट का हब है ये मार्केट, एक से बढ़कर एक स्वाद हैं इसकी गली में

किसी भी इंसान के लिए उसके घर की अहमियत क्या होती है ये बात कोई शाहरुख खान से सीखे. शाहरुख ने एक बार अपनी बात में कहा था कि मैंने अपने लाइफ में जो सबसे कठिन काम किया है, वह है इस घर को खरीदना. मैं हमेशा अपने सहकर्मियों से कहता हूं कि चाहे वो मेरा पैसा, मेरी कार मुझे से छीन ले लेकिन मुझसे मेरा घर नहीं छीन सकते हैं.यह घर मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए है, यह मेरे बच्चों के लिए है. वैसे मन्नत सिर्फ शाहरुख खान का घर ही नहीं है, बल्कि वो मुंबई आए सभी लोगों के लिए एक टूरिस्ट प्लेस की तरह है, जिसके पास खड़े होकर मन ये सोचकर लोग फोटो क्लिक करवाते हैं कि ये शाहरुख खान का घर है.दुबई वाला घर भी शाहरुख का बहुत शानदार है.

Ayodhya Tour Guide in Hindi – श्रीराम जन्मभूमि के अलावा ये हैं अयोध्या के Best Tourist Spots

6 bedrooms in this luxurious villa

इस आलीशान विला में 6 बेडरूम हैं, जो कुल 8,500 स्क्वायर फिट क्षेत्र में फैला है. इसमें दो कार गैरेज भी है जो रिमोर्ट कंट्रोल पर आधारित हैं. इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है. यह पूरा प्लॉट 14,000 स्क्वेयर फिट में फैला हुआ है जहां पर कई विला है. शाहरुख के घर के बगल में डेविड बेखम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेखम का विला भी है. हर एक विला का अपना एक प्राइवेट बीच भी है. शाहरुख खान का परिवार छुट्टियों में यहां विंडसर्फिंग, कायाकिंग और पानी से संबंधित अन्य गतिविधियां करने आता है. गौरी खान  घर का खुद इंटीरियर  डिजाइन किया है. बता दें गौरी जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं, वह बहुत सारे अभिनेताओं का घर डिजाइन कर चूकी हैं.

see Gauri Khan dubai’s house inside photos

Villa is equipped with technology

गैजेट्स सेवी किंग खान के इस बंगले में रिमोट कंट्रोल वाले 2 कार गेराज हैं. यहां एक पूल और प्राइवेट बीच है, जिसे खान फैमिली बग्गी राइड्स के लिए इस्तेमाल करती है. शाहरुख के इस घर में फराह खान की  फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग भी की गई है.

Majnu Ka Tilla जहां आपको Monestry की खूबसूरती से प्यार हो जाएगा

Mannat Villa Price

मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ की तुलना अक्सर अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ से की जाती है. शाहरुख के बंगले में वो सारी खूबियां हैं, जो किसी भी अरबपति के घर में होनी चाहिए.शाहरुख के इस 6 मंजिला घर में लिविंग रूम, बेडरूम, गेस्ट रूम, ऑफिस, लाइब्रेरी, जिम, मिनी स्टूडियो और कार पार्किंग के लिए बेसमेंट भी हैं. करीब 200 करोड़ की कीमत का ये बंगला मुंबई की टॉप 10 इमारतों में से एक है.

The interior of Mannat is unique

इस बंगले में लगी विंडो से लेकर एंट्री गेट तक में बुलेट प्रूफ कांच लगाए गए हैं. सिक्यूरिटी के लिहाज से जर्मनी से मंगाए गए लेटेस्ट डिवाइस भी बंगले के चप्पे-चप्पे में फिट हैं. मन्नत में बना गौरी का किचन किसी थ्री स्टार होटल से कम नहीं है.

see Gauri Khan dubai’s house inside photos

For Travel Packages and Tour Bookings, Kindly Contact – Gotraveljunoon@gmail.com

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago