Adventure Tour

चेरापूंजी में Wah kaba Falls नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

Wah kaba Falls – शिलांग से चेरापूंजी जाने वाली सड़क काफी अच्छी है. पहाड़ों के साथ चहल कदमी करती सड़क के दोनों तरफ हरियाली खूब है. रास्ते में कई मोड़ आते हैं पर ये मोड़ तीखे नहीं हैं. रास्ता घुमावदार है पर चक्कर नहीं आते. अचानक हमें सड़क के बगल में नार्थ इस्ट की लोकप्रिय सब्जी इसकोस फले हुए नजर आते हैं. हम रुक कर उसकी फोटो लेने लगते हैं.

चेरापूंजी बस स्टैंड से 7.5 किमी की दूरी पर, Wah kaba falls चेरापूंजी, मेघालय में स्थित एक मौसमी झरना है. शिलांग चेरापूंजी रोड पर स्थित, यह चेरापूंजी में लोकप्रिय झरनों में से एक है और चेरापूंजी पर्यटन का अनुभव करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है.

Cherrapunji घूमने के लिए है एकदम बेहतरीन जगह, यहां से लें हर जानकारी

झरना एक खड़ी चट्टानी तरफ से गिरता है और सैकड़ों मीटर नीचे एक गॉर्ज तक गिरता है. फॉल्स से बहता पानी क्रिस्टल क्लीयर है. सड़क के किनारे पर स्थित है, यह आसानी से देखा जा सकता है और झरने के दृश्य तक पहुंचने के लिए एक छोटी चढ़ाई करनी होगी. यहां तक ​​कि पर्यटक झरने के किनारे भी जा सकते हैं. जहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ सुरक्षाकर्मी खड़े होते हैं.  झरने के ऊपर खड़े होने के साथ-साथ सावधान रहना चाहिए, यहां हर समय बहुत तेज हवा चलती है. बहुत बड़े वाह-काबा के रास्ते में एक छोटा झरना भी है.फॉल्स घूमने का सबसे अच्छा समय बारिश के मौसम में होता है. पूरे क्षेत्र में बारिश होती है.

For Tour Packages or Travel Bookings, Kindly Contact – gotraveljunoon@gmail.com

वाहकाबा फाल्स यह चेरापूंजी शहर से पहले बायीं तरफ पड़ता है. प्रवेश टिकट है 20 रुपये है, चाहे आप एक व्यक्ति हों या फिर समूह में टिकट इतना ही लगता है.  इन झरनों का पानी इतना मीठा है कि क्या कहना. वास्तव में यही असली मिनरल वाटर है, जो पहाड़ों से प्राकृतिक तौर पर अलग-अलग स्तरों पर स्वच्छ होकर आता है.

Ward Lake : घोड़े की नाल जैसी दिखती है ये झील, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे

वाहकाबा फाल्स में आप 170 से 180 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरते हुए देख सकते हैं. झरने के आसपास पहाड़ और सुंदर रास्ते बने हैं. झरने को देखने के लिए आपको सड़क से काफी सीढ़ियां उतर कर नीचे की ओर जाना पड़ता है. पर घबराइए नहीं नीचे तक जरूर पहुंचिए. नीचे पहुंचने पर आपको कुदरत का अदभुत नजारा दिखाई देता है.

यहां पर फोटो खिंचवाने और शूटिंग करने के लिए पर्याप्त संभावना है. झरने का सफेद पानी पहाड़ों से टकराता हुआ लगातार आगे बढ़ता नजर आता है, श्वेत निर्मल जल में अदभुत मिठास है. पर ये सारा पानी आखिर जाता कहां हैं. झरने के आसपास जहां तक आपकी नजर जाती हो सुंदर नजारे हैं. पर ये तो अभी शुरुआत है, चेरापूंजी के रास्ते में इससे भी सुंदर नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं. चेरापूंजी जाने वाले सैलानियों का यह प्रमुख पड़ाव होता है। इस पड़ाव की दूरी शिलांग से चेरापूंजी के मार्ग पर कोई 15 किलोमीटर है. वाहकाबा फाल्स की बात करें तो सरदियों की सुबह में लोग बताते हैं कि यहां कुछ भी दिखाई नहीं देता.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago