Travel Tips and Tricks

Corona / Covid 19 के दौरान कैसे घूमने जाएं ? TIPS to KNOW

कोरोना संकट ( Covid-19 ) ने भारत के साथ साथ पूरी दुनिया की दशा और दिशा को बदलकर रख दिया है. Corona काल में भारत ने जहां पहले लॉकडाउन के बाद से, लॉकडाउन की श्रृंखला देख ली है, लाखों मजदूरों का पलायन देख लिया है, घरों में कैद जिंदगियां देख ली हैं, वहीं अब वह खुद को Corona से बाहर आते हुए भी देख रहा है. देश के कई जिलों में Corona पेशेंट्स की संख्या कम हुई है. हालांकि डर अब भी है लेकिन लंबे लॉकडाउन ने लोगों के अंदर कहीं घूमकर आने की चाहत को बढ़ा दिया है. लोग अब घरों से निकल रहे हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि अगर आप Corona काल ( Travel in Corona Time ) के इस Lockdown यानी की कुछ हफ्तों बाद कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो किन बातों का जरूर ध्यान रखें.

How to select Travel Destination in Corona Time

आप भले अभी नहीं लेकिन कुछ हफ्तों बाद अगर घूमने जाते भी हैं तो सबसे पहला सवाल यही होगा कि कहां जाएं घूमने? हमारा सुझाव है कि ऐसा तय करने से पहले आप Corona काल के ग्राफ को जरूर देख लें. आप जहां घूमने का मन बना रहे हैं, एक नजर ये देख लें कि Covid-19 का ग्राफ उस जगह कैसा है. यदि उस स्थान पर Corona के केस कम हो रहे हों, तभी आप उस जगह घूमने जाएं. और कोशिश यही करें कि इस Covid-19 के टाइम में नजदीकी जगह ही घूमने जाएं.

How to visit your destination in Corona Time

आप जिस भी जगह जाते हैं, वहां जाने और वहां से आने का माध्यम क्या होगा, यह बड़ी अहमियत रखता है. आप जानते ही हैं कि Covid-19 के टाइमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो या हवाई यात्रा, पूरी तरह सुरक्षित नहीं कही जा सकती है. ऐसे में, हमारा सुझाव है कि आप निजी वाहन से यात्रा को तरजीह दें. गाड़ी खुद चलाएं या परिवार के ही किसी सदस्य के साथ ड्राइविंग सीट रोटेट करते रहें. ऐसा कर आप इस Corona Time में खुद को सुरक्षित रख सकेंगे.

How to eat in Corona Time Travelling

अगर आप कुछ हफ्ते बाद घूमने निकल जाते हैं तो बड़ा सवाल है कि खाना-पीना कैसे होगा? जैसा कि हम आपको ऊपर सुझाव दे चुके हैं, यात्रा नजदीकी होगी तो ही सुरक्षित होगी. ऐसे में आप Covid-19 के टाइम में जिस जगह जा रहे हों, वह 4-5 घंटे की ड्राइव से दूर नहीं होनी चाहिए. इस वजह से फायदा ये होगा कि सफर में आप घर से बना खाना ले जा सकते हैं. और जहां मन करे वहां गाड़ी रोककर खा सकते हैं.

How to stay in Covid-19 Time Period ?

अब बड़ा सवाल ये है कि आप स्टे कैसे करें? Covid-19 के बारे में एक्सपर्ट और डॉक्टर्स ये मानकर चल रहे हैं कि अब हमें लंबा वक्त इसके साथ ही गुजारना है. ऐसे सच का सामना करने के लिए इरादे और प्रयास मजबूत होने की जरूरत है. हमारा सुझाव है कि आप रिसॉर्ट-होटेल की ऑनलाइन बुकिंग कराकर ही सफर के लिए निकलें. Covid-19 के टाइम में आपका एक एक कदम फूंककर रखने की जरूरत होगी. इसलिए हम आपको यही राय देंगे कि Covid-19 के समय में हर व्यवस्था को दुरुस्त करके ही निकलें.

How to Stay in Resort or Hotel During Covid-19 Time ?

घर से निकल गए, रास्ते में घर का खाना खा लिया, होटेल-रिसॉर्ट ऑनलाइन बुक करा भी लिया लेकिन अब उस रिसॉर्ट में कैसे रहें. Covid-19 के इस टाइम में हम आपको सुझाव देंगे कि आप जिस भी रिसॉर्ट या होटेल में रुके हों वहां, न तो रेस्टोरेंट में खाना खाएं, न स्वीमिंग पूल को यूज करें, न कॉमन पार्टियों में शिरकत करें. खाना चाहे ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या डिनर, रूम में ही मंगवाए. क्योंकि ये Covid 19 का समय है इसलिए होटेल के सभी स्टाफ से सुनिश्चित जरूर कर लें कि उन्होंने अपने हाथों को सैनिटाइज अवश्य किया हो.

Camping in Corona Time

आज कल ट्रैवल आइडियाज की भरमार है. आप गाड़ी में टेंट साथ लेकर चल सकते हैं और जहां जी करें कैंपिंग भी कर सकते हैं. छोटा सिलेंडर भी साथ रखकर खाना खुद ही बना सकते हैं. दोस्तों और फैमिली के साथ ऐसा वाला मजा सबसे बेहतरीन होगा. इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है.

Things to Avoid in Corona Lockdown Period

इस Covid 19 के टाइम में क्या करना है उससे ज्यादा जरूरी है कि क्या नहीं करना है. हम आपको सुझाव देंगे कि Corona के इस टाइम में हॉस्टल या डॉर्मेटरी स्टे से बचें. किसी भी होटल पर खाना खाने से बचें. कहीं भी रूम बुक करा लेने की आदत से बचें. जहां जाएं वहां सब घूमना है ये आदत भी छोड़ें. जहां भी भीड़ भाड़ या अधिक लोगों के आने की गुंजाइश हो, वहां कतई न जाएं. गाड़ी की फिटनेस सही रखें.

Key Point to remember during Covid 19 Time

क्या आपको याद है कि आपने किसी ट्रिप के दौरान राह चलते किसी वीराने में कब कोई शानदार रिसॉर्ट देखा था? दोस्तों, हम बता दें कि रास्ते में या कई ऑफबीट जगहों पर ऐसे शानदार रिसॉर्ट्स-होटेल आपको मिल जाएंगे जहां आप Social Distancing के नियम का पालन करते करते इस Covid 19 के टाइम में मूड को रिफ्रेश कर लेंगे.
हमारा कहना ये है कि इस दौरान आप हरिद्वार, ऋषिकेश, किसी घाट पर स्नान या किसी मार्केट जैसी जगह जाने से बचें. सारा मामला खुद को रिलैक्स करने से जुड़ा है इसलिए किसी आइसोलेट या एकांत वाली जगह और वहां के सफर को चुनें.

जब होटेल और ट्रेवल इंडस्ट्री पूरी तरह खुल जाएगी तब आपके पास ऐसे ढेरों ऑप्शंस होंगे. आप हमसे भी संपर्क कर सकते हैं. हमारी आईडीहै- GoTravelJuoon@gmail.com हम आपको रिसॉर्ट्स में शांति का ऐसा अनुभव देंगे जो इस Corona टाइम में किए गए आपके सफर को यादगार बना देगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago