What is Babydoll : हनीमून पर बेबीडॉल लड़कियों की फेवरेट ड्रेस मानी जाती है. क्या है इसकी कहानी और कैसे हुई शुरुआत? आइए जानते हैं...
What is Babydoll : वेडिंग सीजन (Wedding Season) के बाद हनीमून सीजन शुरू हो जाता है. शादी के बाद हनीमून को लेकर कपल्स बेहद एक्साइटेड रहती है. हां, फीमेल्स इसे लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेजी रहती हैं. हनीमून (Honeymoon) के दौरान एक एक चीज की तैयारी महीनों पहले से की जाती है. हनीमून में कैसे कपल्स एक दूसरे के नजदीक आएंगे, कैसे रोमांस करेंगे… हर बात को लेकर ख्वाब महीनों से बनने लगते हैं. हालांकि इन सब में एक जरूरी बात है ड्रेसेस (Which dress should wear for honeymoon?) की भी.. वेडिंग के दौरान शादी की प्लानिंग और शॉपिंग की वजह से महिलाओं को हनीमून की पैकिंग (Packing for Honeymoon) करने का समय नहीं मिलता है. कम समय की वजह से कई बार महिलाएं जरूरी चीजें साथ ले जाना भूल जाती हैं.
चलिए जानते हैं हनीमून पैकिंग के दौरान बैग में क्या रखना है. हनीमून डेस्टिनेशन फाइनल करने के बाद ड्रेस की प्लानिंग करनी चाहिए. अगर आप समुद्री किनारे या फिर पहाड़ी जगह हनीमून मनाने जा रहे है तो उस हिसाब से कपड़े लें. चलिए जानते हैं हनीमून वैकेशन पर पैकिंग के दौरान किन बातों का रखना है ध्यान (Things to keep in mind before honeymoon)…?
हनीमून के दौरान नाइट ड्रेस (Night Dress during Honeymoon) बहुत जरूरी होती है. इंटीमेट होने से पहले खराब और गलत कपड़े आपके मूड को बिगाड़ सकता है. ऐसे में अपने साथ नाइट ड्रेस जरूर लें जाएं. हनीमून के दौरान फॉर्मल आउटफिट को लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हनीमून के दौरान कैजुअल आउटफिट बेस्ट रहता है. सबसे ज्यादा जो पहना जाता वो है बेबीडॉल. जानते हैं बेबीडॉल किसे कहते (What is Babydoll) हैं और लड़कियां ही नहीं, लड़के भी इसे क्यों पसंद करते हैं?
बेबीडॉल एक छोटा, बगैर आस्तीन का, ढीला-ढाला नाइटगाउन है. बेबीडॉल नाम, बेबी-डॉल दो शब्दों से बना है. इसमें कभी-कभी कप भी बनाए जाते हैं और ब्रेस्ट के बीच में एक जगह खाली रहती है, जो रूमानी अंदाज को और बढ़ाती है… नीचे की ओर एक ढीला-ढाला स्कर्टनुमा हिस्सा होता है, जो नाभि के नीचे से शुरू होकर ऊपरी जांघ के बीच तक जाता है. यह नायलॉन या शिफॉन या रेशम से बना होता है…
सुपर-शॉर्ट नाइटगाउन को बनाने का क्रेडिट अमेरिकी डिजाइनर सिल्विया पेडलर (Sylvia Pedlar) को दिया जाता है. पेडलर ने 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के दौरान कपड़े की कमी के दौरान इसे बनाया था. हालांकि उनके डिजाइनों को “बेबीडॉल” के रूप में जाना जाने लगा. तब पेडलर ने नाम को नापसंद किया और इसका इस्तेमाल नहीं किया था.
यह नाम 1956 की फिल्म बेबी डॉल (Baby Doll) से लोकप्रिय हुआ, जिसमें कैरोल बेकर ने 19 वर्षीय अप्सरा के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी. इसने अडल्ट्स में इस ट्रेंडी ड्रेस को लेकर दीवानगी पैदा कर दी थी. 1950 के दशक से 1960 के दशक में बेबीडॉल में कमर और पैरों के साथ एक ढीली फिटिंग वाला छोटा बॉटम हिस्सा भी शामिल रहता था. 1970 के दशक से 1990 के दशक में बॉटम में और परिवर्तन आया. अब निचला हिस्सा दिखाई नहीं देता है.
बेबीडॉल को अब अडल्ट्स के बीच एक रूमानी ड्रेस के तौर पर जाना जाता है. अडल्ट बेबीडॉल अब काफी अलग होते हैं; वे पूरी तरह से लड़की के लेग्स को दिखाते हैं और अब इसमें ब्रेस्ट वाला हिस्सा ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है.. गाउन को अक्सर मैचिंग पैंटी के साथ एक सेट के रूप में बेचा जाता है. कुछ खास बेबीडॉल इतनी छोटी होती हैं कि इसे पहनने पर पैंटी दिखाई देती है. इन्हें कभी-कभी शॉर्ट नाइटगाउन भी कहा जाता है.
Babydoll सही मायने में अब कई तरह से बिकती हैं. मॉडर्न बेबीडॉल अक्सर 1960 और 1970 के दौर की ड्रेस से काफी अलग हैं. 1950 के दशक से लेकर 1980 के दशक की शुरुआत तक के बेबीडॉल अब किसी म्यूजियम में रखे जाने पीस मालूम होते हैं. सच कहें तो, आज का हनीमून बगैर बेबीडॉल के अधूरा है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More