Interesting Travel Facts

Andaman & Nicobar Islands : अंडमान में एक ऐसा द्वीप जहां आम लोगों को जाने की Permission नहीं है

Andaman & Nicobar Islands : दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं, जो विज्ञान के लिए आज भी पहेली बनी है. इनमें एक रहस्यमयी स्थान अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटिनल द्वीप है. यह द्वीप अपनी समुद्री खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यह द्वीप भारत का अभिन्न अंग है. नॉर्थ सेंटिनल द्वीप (North Sentinel Island) केंद्र शाषित प्रदेश अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. पोर्ट ब्लेयर से नजदीक होने के बावजूद आज तक इस द्वीप से संपर्क नहीं जुड़ पाया है.

 

मानो वह कहना चाहते हैं कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाए. उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस द्वीप पर कुछ लोग ही रहते हैं. जब कभी किसी बाहरी व्यक्ति ने इस द्वीप पर जाने की कोशिश की है. उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है.

Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com

कई बार सरकार की तरफ से भी कोशिश की गई है, लेकिन द्वीप के स्थानीय निवासियों ने सरकार की मदद को ठुकरा दिया है. कई बार लोगों ने यहां के स्थानीय निवासियों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन यहां के लोग किसी बाहरी व्यक्ति से दोस्ताना संबंध नहीं रखना चाहते हैं. इस वजह से यह द्वीप आज भी रहस्यमयी है.  इस द्वीप के लोग आदिवासियों की तरह जीवन यापन कर रहे हैं. अगर आपको इस द्वीप के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

 

North Sentinel Island

हाल के वर्षों में अमेरिकी नागरिक जॉन एलन ने नॉर्थ सेंटिनल द्वीप (North Sentinel Island) पर जाने की कोशिश की थी. उनके इस प्रयास में स्थानीय मछुआरों ने उनकी मदद की, लेकिन जैसे ही वह द्वीप पर पहुंचें. स्थानीय लोगों ने जॉन पर तीरों की बौछार कर दी.  इस हमले में जॉन की मौत हो गई. इसके बाद से सरकार ने नॉर्थ सेंटिनल द्वीप को प्रतिबंधित कर दिया है. इस द्वीप पर जाने से पहले सरकार से अनुमित लेनी होती है.

Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

7 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago