Interesting Travel Facts

Difference Between Terminal, Junction, Halt and Central : भारतीय रेलवे में टर्मिनल, जंक्शन और सेंट्रल स्टेशन के बीच क्या अंतर है?

Difference Between Terminal, Junction, Halt and Central :  आपने ट्रेन में कभी न कभी सफर जरूर किया होगा और ट्रेन में सफर करने के दौरान आपने शायद एक बात नोटिस जरूर की होगी कि रेलवे स्टेशन पर पीले बोर्ड पर स्टेशन का नाम लिखा होता है. इसी बोर्ड पर स्टेशन के नाम के साथ जंक्शन, टर्मिनल, स्टेशन, सेंट्रल और हाल्ट लिखा होता है. क्या आप जानते है कि रेलवे स्टेशन पर हाल्ट , स्टेशन , जंक्शन , सेंट्रल और टर्मिनल क्यों लिखा होता है? चलिए आपको बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर हाल्ट , स्टेशन , जंक्शन , सेंट्रल और टर्मिनल क्यों लिखा होता है?

1. टर्मिनल || Terminal

टर्मिनस/टर्मिनल उन स्टेशन को कहा जाता है जहां पर से आगे कोई रास्ता नहीं होता है. यानी कि जहां पर रेलवे ट्रैक खत्म हो जाता है. और यहा से ट्रेन सिर्फ एक ही दिशा में जा सकती है. यानी कि जहां से ट्रेन आई होती है, वहीं से वापस जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में करीब 27 टर्मिनस/टर्मिनल रेलवे स्टेशन हैं. और शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं.

2. सेंट्रल || Central

सेंट्रल उन स्टेशन को कहा जाता है जो किसी शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन होता हो, आमतौर पर यह उस शहर का सबसे पुराना स्टेशन भी होता है. लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है कि वो सबसे पुराना ही हो. इसके साथ ही आपको बता दें कि किसी भी शहर का सेंट्रल स्टेशन सबसे ज़्यादा व्यस्त होता है. यहां गाड़ियों का आना जाना दूसरे स्टेशनों के मुकाबले ज़्यादा रहती है. इसके अलावा ऐसा भी जरूरी नहीं कि किसी शहर में एक से ज़्यादा रेलवे स्टेशन होने पर वहां पर सेंट्रल स्टेशन भी हो ही. जैसे की भारत की राजधानी दिल्ली में कोई भी सेंट्रल स्टेशन नहीं है.

3. जंक्शन || Junction

जंक्शन वो स्टेशन होता है जहां ट्रैन के आने और जाने के लिए कम से कम दो रूट हो. यानी कि उस स्टेशन पर ट्रेन दो अलग अलग जगहों से आ सकती है, साथ ही दो अलग दिशाओं में जा सकती है. दो या दो से ज़्यादा रेलवे ट्रैकों का संगम कराने वाले स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है. आपको बता दे कि भारत में 300 से ज़्यादा जंक्शन हैं. जिनमें सबसे ज़्यादा रूट्स वाला जंक्शन मथुरा का है. यहां से सात रूट निकलते हैं.

4. स्टेशन || Station

अब अगर बात को जाए स्टेशन की तो स्टेशन उस जगह को कहते है जहां ट्रेन आने जाने वाले यात्रियों और समानों के लिए रुकती है. भारत में लगभग साढ़े आठ हजार स्टेशन हैं.

4. हाल्ट || Halt

हाल्ट ऐसे स्टेशन को बोला जाता है जहां पर सिर्फ पैसेंजर या लोकल ट्रेन रुकती है और इमरजेंसी में दूसरी ट्रेनों जैसे कि एक्सप्रेस ट्रेन, इन्हे भी रोका जा सकता है, इस तरह के स्टेशन को गांव और कस्बों में बनाया जाता है.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

14 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago