Interesting Travel Facts

Karwa Chauth 2023: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानें ज्योतिषी क्या कहते हैं

Karwa Chauth 2023:  हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर, 2023 को है. करवा चौथ के दिन, विवाहित महिलाएं पूरे दिन कठोर उपवास रखती हैं और चंद्रमा निकलने तक पानी की एक बूंद भी नहीं पीती हैं. पूरे दिन व्रत रखने के बाद शादीशुदा महिलाएं रात में चांद देखने और छलनी से अपने पति का चेहरा देखने के बाद ही यह व्रत तोड़ती हैं. यह व्रत पति को दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में सुख प्रदान करने वाला माना जाता है, इसलिए इस व्रत को केवल विवाहित महिलाओं द्वारा ही करने का विधान है. लेकिन कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं.ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं?

क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? || Can girls also observe Karwa Chauth fast?

वैसे तो यह व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं लेकिन अविवाहित लड़कियां भी यह व्रत रख सकती हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, अविवाहित लड़कियां अपने मंगेतर या प्रेमी जिसे उन्होंने अपना जीवनसाथी माना है, के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं. मान्यता है कि इससे उन्हें करवा माता का आशीर्वाद मिलता है. हालांकि, अविवाहित लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत और पूजा के नियम अलग हैं. इसलिए अगर आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं तो सबसे पहले इन नियमों के बारे में जान लें.

Chandra Grahan 2023: जानें,साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब और कहां लगेगा, सूतक काल के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम

कुंवारी लड़कियों को करवा चौथ व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए || Unmarried girls should keep these things in mind during Kawva Chauth fast

अविवाहित लड़कियां इस दिन व्रत न रखकर फलाहारी व्रत रख सकती हैं. ज्योतिष के अनुसार, अविवाहित लड़कियों के लिए निर्जला व्रत रखने की कोई बाध्यता नहीं है, क्योंकि उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है. करवा चौथ व्रत के दौरान भगवान शिव, मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा की जाती है. लेकिन करवा चौथ के व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियों को केवल मां करवा की कहानी सुननी चाहिए और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

Parvati Kund in Pithoragarh: जानें,पिथौरागढ़ से कैस पहुंचे पार्वती कुंड

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago