Interesting Travel Facts

राजाओं जैसी है लाइफ़स्टाइल, पहनता है 1.36 करोड़ की घड़ी, नाम है Dan Bilzerian

अगर आप करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं. तो आप उससे अपनी जरूरतों को पूरा करने में लगाएंगे. लेकिन अगर आपके पास अरबों रुपए हों तब आप क्या करेंगे उन रुपयों का? हम आपको आज एक इस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने शौक़ को पूरा करने के लिए पैसे को पानी की तरह बहाता है. डैन  बिल्जेरियन ( Dan Bilzerian ) एक ऐसी शख्सियत जो जिंदगी को ऐसे जीता है जो दुनिया के करोड़ों लोगों का ख्वाब होता है. पैसा, लड़कियां, आलीशान लाइफ, यह ऐसे लिए बैठा है मानो कोई वरदान मिला हो इसे. बिल्जेरियन करीब 150 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. लड़कियों से घिरे रहना, बीच पर मस्ती करना, करोड़ों की घड़ियां और लक्ज़री कारें खरीदना. ये सब इनके ऊंचे शौक़ में शामिल है.

डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) को Poker game का किंग कहा जाता है. ये जीते हैं रंगीन किस्म की ज़िंदगी. अभी तक अपने इस खेल 15 करोड़ डॉलर कमा चुके हैं. इनका जन्म 7 दिसंबर 1980 को फ्लोरिडा में हुआ था. ये आज पोकर गेम के प्रोफेश्नल प्लेयर बन चुके हैं. डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) एक बेहतरीन स्टंटमैन एक्टर भी हैं. ये Other Woman, The Equalizer & Cat Run 2 जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी देखे जा चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) ने पोकर से जितना पैसा अभी तक कमाया है, उतना कोई सोच भी नहीं सकता.

बिजनेसमैन पिता के बेटे डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) का बचपन ऐश-ओ-आराम में गुज़रा है. उन्हें सारी सुख सुविधाएं मिली. लेकिन कमी थी तो मां-पिता के प्यार की. डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) ने अपने कई इंटरव्यूज में बताया कि बचपन में किसी ने उनपर ध्यान नहीं दिया. इसलिए ही आज वो इतने मनमौजी किस्म के हैं.

Ooty Honeymoon Tours – कपल्स के लिए यही है Best Place, यहां लें जानकारी

डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) अक्सर अपनी घड़ियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार उन्होंने इतनी महंगी घड़ी पहनी थी कि भारत में उतने में एक नया घर और कार आ जाए. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास है उस घड़ी में. बता दें डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) ने जो घड़ी पहनी थी, उसका नाम Richard Mille RM11-03 है, जिसकी कीमत 191,500 डॉलर (1.36 करोड़ रुपये) है. बिल्जेरियन करीब 150 मिलियन डॉलर के मालिक हैं.

लैविश लाइफ स्टाइल जीने वाले डैन के पास दुनिया की सबसे कीमती कारों का कलेक्शन है. जिनकी कीमत करोड़ों तक है. इनमें लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर ( Lamborghini Aventador ) जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है, मर्सिडीज बेंज बराबस जी63 एएमजी ( Mercedes-Benz Brabus G63 AMG 6×6 ) जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है, और बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी ( Bentley Continental GT ) जिसकी कीमत लगभग 4.43 करोड़ रुपये है. 1965 एसी शेल्बी कोबरा 427 ( 1965 AC Shelby Cobra 427 ) जैसी शानदार गाड़ियां डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) के कलेक्शन में शामिल हैं.

Sri Lakshmi Narayani Golden Temple – सोने से बना महालक्ष्मी का मंदिर, देखकर 7 अजूबों को भूल जाएंगे

इंटरनेट स्टार डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) ने अपने नए घर जिसका नाम Bel Air Mega Mansion है. ये 38,000 वर्ग फुट में बना हुआ है, जिसकी कीमत लगभग $ 250 मिलियन है. इस हवेली में 12 बेडरूम, 21 बाथरूम, पूल और यहां तक कि एक हेलीपैड भी शामिल है.

डैन ने अपने आलीशान घर में सिनेमा हॉल से लेकर मास्टर सुइट तक बनवाया है। यही नहीं डैन बिल्जेरियन ने अपने घर में एक गेम ऑफ थ्रोन्स स्टाइल का डाइनिंग रूम भी बनवाया है. इस रूम में घुमावदार सीढ़ियों के साथ सजावट के महंगे सामान भी रखवाए गए हैं .

डैन के पास है 40 हजार पाउंड (करीब 35 लाख रूपए) कीमत का एक सूट. जिसे आजतक उन्होंने पहना भी नहीं है.

डैन ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से बेडरूम में महंगी पिस्टल्स से लेकर शॉटगन भी रखी हुई हैं. इन सभी बंदूकों को डैन हमेशा अपने आसपास ही रखते हैं.

डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) की अधिकतर फोटो में वो किसी न किसी लड़की की साथ दिखाई देते हैं. कभी बीच पर तो कभी होटल्स में ये आधा दर्जन लड़कियों के साथ अकेले नज़र आते हैं. डैन जब अपनी लक्ज़री लाइफ की फोटोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो दुनिया देखती रह जाती है.

//www.instagram.com/embed.js

 

अब यूपी में भी चलेगी Personal Rapid Transit, बदल जाएगी तस्वीर

 

इंटरनेट पर तो डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) हर वक़्त छाए रहते हैं. इनका नाम सर्च करने भर से ही आपको पता चल जाएगा कि यह किस तरह की लक्ज़री लाइफ जीते हैं.

इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोवर्स इनकी नई पोस्ट का इंतज़ार करते हैं. बता दें डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) को खूबसूरत लड़कियों के साथ घूमना, करोड़ों का पोकर खेलना, पर्सनल प्लेन और याट पर घूमना, महंगी गाड़ियां खरीदना यही है डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) का लाइफ स्टाइल. ये सब कुछ आपको डैन के इंस्टाग्राम के अकॉउंट पर दिखाई देखने को मिल जाएगा.

इंस्टाग्राम पर डेन जो तस्वीरें डालते हैं, उन्हें देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो असल में राजाओं जैसी लाइफ जीते हैं. इसी लिए इंस्टाग्राम पर उनके लाखों प्रशंसक हैं. डैन बिल्जेरियन (Dan Bilzerian) इसी लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago