Interesting Travel Facts

Maha Kumbh 2025: कुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रहे हैं? ठहरने के लिए जाएं इन किफायती जगहों पर

Maha Kumbh 2025 : उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस समय देश के केंद्र में है क्योंकि यहां अगले महीने महाकुंभ मेला लगने वाला है। प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ मेला लगता है और इस साल यह 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला है. महाकुंभ से हिंदू लोगों की आस्था इतनी जुड़ी हुई है कि देश भर से लोग स्नान करने के लिए संगम घाट पहुंचते हैं.

महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. जब करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं, तो ठहरने के लिए सही होटल न मिलने पर वे इधर-उधर भटकने लगते हैं. यहां प्रयागराज में स्थित कुछ बजट-फ्रेंडली होटल, आश्रम और धर्मशालाएं हैं, यह संगम घाट से कुछ ही दूरी पर हैं.

1.बांगड़ धर्मशाला || Bangad Dharamshala

अगर आप अपने प्रियजनों के साथ महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे हैं और आप एक अच्छी और सस्ती धर्मशाला में ठहरना चाहते हैं, तो आपको बांगड़ धर्मशाला पहुंचना चाहिए. बांगड़ धर्मशाला सबसे पुरानी और सबसे अच्छी सुविधाओं वाली धर्मशाला मानी जाती है। इसमें सिंगल बेड और डबल बेड हैं. इसके अलावा, यहां बेहद कम कीमत पर नॉन-एसी और एयर-कंडीशन वाले कमरे भी उपलब्ध हैं.

पता: बांगड़ धर्मशाला त्रिवेणी घाट से लगभग 1.5 किमी और प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किमी दूर है.

2. होटल फॉर्च्यून सूट || Hotel Fortune Suites

अगर आप सोच रहे हैं कि होटल फॉर्च्यून सूट के नाम की वजह से यहां कमरे का किराया अधिक होगा, तो आप गलत हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फॉर्च्यून सुइट्स में 1000-1500 रुपये के बीच बेहतरीन कमरे उपलब्ध हैं। यहां आपको नॉन-एसी और एसी दोनों तरह के कमरे मिलेंगे। इसके अलावा आपको खाना, गर्म पानी और कार पार्किंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

पता: नवग्रह अस्पताल के बगल में, सुलाकी मिष्ठान भंडार के पीछे

3. हेरिटेज बड़ी कोठी || Heritage Badi Kothi

अगर आप प्रयागराज में वीआईपी स्नान करने के बाद वीआईपी में ठहरना चाहते हैं, तो आपको वेलकम हेरिटेज बड़ी कोठी पहुंचना चाहिए। वेलकम हेरिटेज बड़ी कोठी में कमरे का किराया करीब 7-8 हजार है. हालांकि महाकुंभ के दौरान कीमत बढ़ सकती है. यहां आपको खाने-पीने से लेकर कार पार्किंग और वाई-फाई तक की सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा यहां लॉकर की सुविधा भी है.

पता: निराला मार्ग, बख्शी खुर्द, दारागंज, प्रयागराज

4.होटल त्रिवेणी दर्शन || Hotel Triveni Darshan

अगर आप प्रयागराज में 2-3 हजार के बीच बेहतरीन होटल की तलाश में हैं, तो आपको परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ होटल त्रिवेणी दर्शन पहुंचना चाहिए. यहां आपको डबल बेड और वो भी एसी के साथ करीब 2-3 हजार में मिल सकता है. यहां आपको खाने से लेकर कार पार्किंग, वाई-फाई और गर्म पानी जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. इस होटल की छत से आप घाट का नजारा भी देख सकते हैं.

पता: यमुना बैंक रोड, कीडगंज, प्रयागराज

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

11 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago