Interesting Travel Facts

Rules to follow in Saudi Arabia : जाने से पहले जान लीजिए इस अरब देश के नियम

Social etiquette and rules in Saudi Arabia | Saudi Arabia Rules – Saudi Arabia को लेकर भारत में कनाडा वाली ही फैंटसी है. कनाडा की तरह ही Saudi Arabia को भी भारत की बड़ी आबादी सोने की खान समझती है. कई लोग तो इसी कोशिश में पासपोर्ट बनवाने के लिए दर दर भटकते हैं, मिन्नते मांगते हैं. शायद ये कनाडा और Saudi Arabia का ही असर है कि हमारे यहां पासपोर्ट वाले देवी देवता के मंदिर भी हैं.

Saudi Arabia को लेकर लोग इस कदर क्रेजी रहते हैं कि कई लोग तो कबूरतबाजी के चक्कर में भी फंस जाते हैं. अब करें भी क्या, ज्यादा पैसा किसे नहीं चाहिए. कुछ तो वहां के बैले डांस, रेतीली दुनिया, आलीशान मॉल्स और हाई फाई लाइफ को करीब से जानना चाहते हैं. लेकिन दोस्तों सब करिए पहले वहां के नियम ( Saudi Arabia Rules ) जान लेना बेहद जरूरी है.

खैर तो एक बात हुई लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है कि सऊदी अरब जाने का सपना पाले युवाओं को वहां के नियम ( Saudi Arabia Rules )  के बारे में बहुत कुछ नहीं पता होता है और इसी गलती के चक्कर में बहुत से लोग वहां जाकर फंस जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि वो कौन से नियम ( Rules to follow in Saudi Arabia ) हैं, जिन्हें सऊदी में रहने वाले हर शख्स को फॉलो ( Saudi Arabia Rules ) करना होता है? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. पढ़िए और जानिए ( Saudi Arabia Rules ) 

 दुनिया के कई लोग कई दशक से सऊदी अरब में रह रहे हैं. यहां सुन्नी मुस्लिमों का निवास है. लेकिन यहां कई भारतीय भी लंबे समय से रह रहे हैं. यहां लोग दूर-दूर से अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और यही के हो कर रह जाते है. यदि आप भी सऊदी अरब में नौकरी (Rules to follow in Saudi Arabia) की तलाश कर रहे हैं और वहां से जुड़े नियम कानून को समझना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा.

यहां आने से पहले आप सऊदी अरब ( Saudi Arabia Rules )  को जान लीजिए. सऊदी अरब की धरती रेतीली है. यहां इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना हैं.  दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते  हैं. सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक और निर्यातक है. यह तेल उत्पादन और नियार्त के लिए विश्व प्रसिद्ध है. इस नजरिया से देखा जाए तो इस जगह में आपके लिए काम के कई अवसर हैं, जिसे आप सच में बदल सकते हैं.

पढ़ें : भीलवाड़ा ( Bhilwara ) की वो 11 जगहें, जहां आपको जाना चाहिए

क्षेत्र से जुड़े कानून की जानकारी आवश्यक ( Must be aware of the Law in Saudi Arabia )

तेल की दौलत से मालामाल सऊदी अरब दुनिया भर के लाखों कामगारों की मंज़िल रहा है. लेकिन यहां रहने से पहले आपकों इन क्षेत्रों से जुड़े कानून की जानकारी होना जरूरी है. ताकि आपकों भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

25 से 30 हज़ार रुपए की इनकम

जानकारी के मुताबिक भारत में कोई ड्राइवर पांच, छह या दस हज़ार रुपए में काम करता है तो सऊदी अरब में काम करने वाले ड्राइवर 25 से 30 हज़ार रुपए आराम से कमा लेते हैं. वहां खाने-पीने का ख़र्च कम है, इसलिए कोई भी व्यक्ति 10 से 15 हज़ार रुपए आसानी से बचा लेता है और इसलिए ज्यादातर लोग वहीं के होकर रह जाते हैं.

पढ़ें : कुछ दिन तो गुजारो गुजरात के जूनागढ़ ( Junagadh ) में, know Best places to visit

सऊदी अरब जाने से पहले जान ले यहां के नियम ( Saudi Arabia Rules ) 

अगर आप शराब पीने के शौकीन है तो ये जगह आपके लिए नहीं बनी है. यहां शराब पर पाबंदी है.

इस जगह पर महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अबाया पहनना चाहिए,  लेकिन हेड स्कार्फ पहनना जरूरी नहीं हैं

यहां आपको सार्वजनिक स्थान पर हाथ पकड़ने और प्यार के इजहार से बचना चाहिए. यह नियम यूएई और जीसीसी में भी लागू होता है.

केएसए के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात में भी जुआ पर प्रतिबंध है.

अगर आप अकेले पुरूष हैं, तो आप पारिवारिक कैफे और रेस्टोरेंट में न जाएं.

जेद्दाह में कुछ ही समुद्र तट ऐसे हैं जहां आप खुले में स्विमवियर और शॉर्ट्स पहन सकते हैं. लेकिन यह नियम सभी समुद्र तटों पर लागू नहीं होते हैं.

यदि किसी मुस्लिम महिलाओं की तरफ से हाथ मिलाने की पेशकेश की गई हो तो ही हाथ मिलाएं. वरना आप अभिवादन के लिए नमस्ते या फिर दिल पर हाथ रख कर शुक्रिया कर सकते हैं.

इस्लाम में बाएं हाथ का इस्तेमाल करना असभ्य माना जाता है. किसी भी काम के लिए आप दाहिने हाथ का इस्तेमाल करें.

आप वहां के धर्म का सम्मान करें. प्रार्थना के समय थोड़ी देर के लिए दुकानें, कैफे सभी बंद हो जाते हैं.

शुक्रवार के पवित्र दिन यहां दुकानें और कई सेवाएं बंद रहती हैं. काम का सप्ताह रविवार-गुरुवार है.

रमजान के पवित्र महीने में मुसलमान दिन के उजाले में रोजा रखते हैं.

रमजान के पवित्र महीने में आप सार्वजनिक रूप से अपनी कार में भी पानी या भोजन नहीं रख सकते हैं. ऐसा करने पर आप पर जुर्माना लग सकता है.

बच्चों के लिए यहां कोई ड्रेस कोड नहीं है.

अपना करियर शुरू करने के लिए सऊदी अरब में एक बेहतरीन विकल्प है. लेकिन वहां जाने से पहले या करियर की शुरुआत करने से पहले नियम ( Saudi Arabia Rules )  को जानना बेहद जरूरी है. ताकि आप किसी तरह की समस्या में न पड़े.

दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे. 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago