Interesting Travel Facts

The Alnwick Garden: दुनिया में एक ऐसा जहरीला गार्डन जिसके बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

The Alnwick Gardens : आपने कई सारे खूबसूरत गार्डन्स के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा गार्डन भी है जो अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपने जहरीले गुणों के चलते जाना जाता है. इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड शहर में मौजूद द अल्नविक गार्डन (The Alnwick Garden) एक ऐसा गार्डन है जो बेहद खतरनाक है. हम इसे यूं ही खतरनाक नहीं कह रहे हैं इसके पीछे एक बड़ी वजह है. इस खतरनाक गार्डन में 100 से ज्यादा प्रजातियों के कई ज़हरीले पौधे हैं. यहां गार्डन में लिखे गए चेतावनी भरे मैसेज को हल्के में नहीं लेने चाहिए. वॉर्निंग साइन बोर्ड पर साफ लिखा है, ‘ये पौधे आपको मार सकते हैं.’

पहला गार्डन 1750 में नॉर्थम्बरलैंड के ड्यूक ने स्थापित किया. तीसरे ड्यूक प्लांट कलेक्टर थे. वो दुनियाभर से अलग-अलग किस्म के पौधे यहां लाए. जिसके बाद 19वीं सेंचुरी के मिडिल में चौथे ड्यूक ने इटैलियन गार्डन को यहां शुरू किया जो कि कंजर्वेर्टी की खूबियों वाला था. अंदर से ये गार्डन बेहद भव्य है. सेकंड वर्ल्ड वॉर के डिग फॉर विक्ट्री कैम्पेन के दौरान अल्विन गार्डन को बदल दिया गया. 1950 में इसे बंद कर दिया गया. आधी सदी के बाद 1997 में इसे जैस्कस पर्सी नॉर्थम्बरलैंड के डचेस ने दोबारा डेवेलप किया. सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया ये गार्डन 42 मिलियन यूरो की लागत से तैयार हुआ.

जहरीले गार्डन में कुछ पौधे घातक होने के साथ ही बेहद खूबसूरत हैं. वो इतने शानदार दिखते हैं कि उनके हार्मफुल होने की कल्पना करना भी मुश्किल है. कई पौधों के जहरीले गुणों और उपयोगिता के बारे में यहां जानकारी भी दी गई है. भांग, कोका अफीम पोस्ता, सोमनिफरम, अरंडी, समेत कई पौधे यहां लगाए गए हैं. गार्डन में करीब 800,000 टूरिस्ट आते हैं.

गार्डन के संस्थापक डचेस ऑफ नॉर्थलैंड ने कहा कि यहां के कई पौधे अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि इनके जहरीले गुणों के बावजूद ज्यादातर के औषधीय गुणों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. मुझे लगा कि ये लोगों को जानने में दिलचस्पी होगी कि अगर इन्हें खाया गया तो आपकी मौत कैसे और कितने समय में होगी. अगर आपने इन्हें खा लिया तो आपकी मौत कितनी भयानक और दर्दनाक हो सकती है. लोग इनके बारे में जानने में काफी उत्सुक रहते हैं और वहां जाकर उसे देखना चाहते हैं.

एक मैगजीन में छपे एक लेख के मुताबिक, इस गार्डन को डचेस ऑफ नॉर्थंबरलैंड द्वारा बनाया गया था. इसने जड़ी-बूटियों के बगीचे के बजाय एक पॉइजन गार्डन बनाने का फैसला किया था। इस बगीचे में यू ट्री अपने जहर के लिए जाना जाता है, जिसे टैक्सिन भी कहा जाता है. ये किसी को भी 20 मिनट के अंदर मारने की क्षमता रखता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, ये पेड़ टैक्सोल पैदा करता है, जो  ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इस बगीचे में तरह-तरह के पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरान करता है.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago