Interesting Travel Facts

Travel Girl Relationship : जब घुमक्कड़ी ने स्कूल वाली उस लड़की से मिलाया, जो पहला क्रश था!

Travel Girl Relationship : Travel करने के अपने कुछ फायदे होते हैं। प्रकृति, शांति, इतिहास, नए लोगों से मिलना, नई संस्कृति को समझना, ये सब travel के जरिये आराम से होता है। किसी को ट्रेवल मौज के लिए पसंद होता है तो कोई सुकून के लिए travel करता है।

इस सब में क्या हो कि अगर आप अनजाने में किसी ऐसे शख्स से मिल जाए जिसके बारे में आप सालों से सोचते हो। स्कूल का क्रश आपको घुमक्कड़ी से मिल जाए, तो आप कैसे react करेंगे। अक्सर हम सभी का अपने स्कूल में एक ना एक ऐसा crush होता है, जो किसी ना किसी कारण दूर हो जाता है।

मेरे साथ भी ऐसा हुआ था और लेकिन आज तक उससे दोबारा मुलाकात नहीं हो पाई है। लेकिन एक ऐसी कहानी है जिसमें स्कूल का crush एक शख्स को travelling की वजह से दोबारा मिल सका।

ये कहानी Fayaz Ahmed Mubarak ने फेसबुक पर शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे travelling की वजह से उन्हें अपनी 5th class की क्रश से दोबारा मिलने का मौका मिला। Fayaz ने Coimbatore से अपनी स्कूली पढ़ाई की। पांचवी क्लास में उनकी एक classmate थी, ये बात साल 2002 की है। वो लड़की गुजरात की रहने वाली थी। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और Fayaz उसका अकेला South Indian दोस्त था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी ये अपनी इडली और वो अपनी चपाती शेयर करते थे। रोजाना Fayaz के जहन में एक हिंदी गाना बजता था, जिसमें वो हीरो और लड़की हीरोइन हुआ करती थी।

लेकिन वो लड़की 5th तक पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ गई और वापिस गुजरात के लिए चली गई थी। दोनों आखिरी दिन काफी ज्यादा रोए थे। क्योंकि उस दौर में कोई सोशल मीडिया नहीं होता था, तो Fayaz का पास सिर्फ उस लड़की की शक्ल के अलावा कुछ भी याद करने के लिए नहीं रहा था।

अब साल 2017 में Fayaz Ahmed कोलकाता की ओर ट्रेवल कर रहे थे। Victoria memorial hall के बाहर से howrah bridge के लिए वो uber cab बुक कर रहे थे। हॉल के मेन गेट पर खड़े कैब का इंतजार कर रहे Fayaz ने एक बार पीछे मुड़कर Victoria memorial hall की तरफ देखा और जिस चेहरे को पांचवी क्लास से याद कर के घूम रहे थे, वो दरवाजे के पास खड़ा हुआ दिखा। Fayaz दोबारा मुड़ा और उस चेहरे को देखने लगा। सवाल पर सवाल दिमाग में उठने लगे कि क्या ये वहीं है? नहीं वो यहां कैसे हो सकती है वो भी इस वक्त। तब भी Fayaz को उस चेहरे को देख लग रहा था कि ये वही है।

Fayaz सोच में कि बात करूं या ना करूं, वो क्या सोचेगी। लेकिन यही मौका भी था। Fayaz को उससे पूछना था। तो वो उस लड़की के पास गया और उस स्कूल का नाम लेकर पूछा कि क्या आप उसी स्कूल से हैं। उसने जवाब दिया हां। यहां पर Fayaz के हौंसले और बुलंद हुए फिर उसने पूछ लिया कि क्या मैं तुम्हें याद हूं, तुम्हारा classmate था। उसने एक चौंकने वाली smile से जवाब दिया। ये वही लड़की थी जो साल 2002 में 5th क्लास के बाद स्कूल छोड़ कर Coimbatore से Gujarat चली गई थी। 2002 के बाद 2017 में Fayaz को उसका crush मिला। ध्यान में था तो सिर्फ एक चेहरा, जो ना तो Coimbatore, ना Gujarat में, मिला भी तो कोलकाता में।

दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया, पुराने दिनों की बात की और हां एक selfie ली, जो बाकी schoolmates को दिखाने के लिए थी। ये कहानी एक उदाहरण है कि travel सिर्फ आपको नए लोगों से ही नहीं बल्कि कई बार पुराने लोगों से भी मिलवा देता है। जिनसे आप लंबे वक्त से मिलना चाहते हैं। तो travel करिए और अपने किस्से बुनिए। खूबसूरत दुनिया में कई खूबसूरत किस्से हैं, जिन्हें traveljunoon आप तक लेकर आएगा।

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago