भारत में एक कहावत बहुत ही ज्यादा मशहूर है, अतिथि देवो भव:, जिसका मतलब होता है कि मेहमान भगवान का रूप होता है। हम भारतीय इस कहावत को सच भी मानते हैं, और मेहमाननवाजी में कभी कोई कमी ना रह जाएं इसकी पूरी कोशिश भी करते हैं।
Homestay Benefits: भारत में एक कहावत बहुत ही ज्यादा मशहूर है, अतिथि देवो भव:, जिसका मतलब होता है कि मेहमान भगवान का रूप होता है। हम भारतीय इस कहावत को सच भी मानते हैं, और मेहमाननवाजी में कभी कोई कमी ना रह जाएं इसकी पूरी कोशिश भी करते हैं। हम लोग मेहमानों का घर पर होना और उनकी सेवा करना एक सौभाग्य की तरह मानते हैं। विश्व में भारतीयों की तरह खातिरदारी कोई नहीं कर सकता है। लेकिन बहुत से विदेशी पर्यटक जो भारत में घूमने के लिए आते हैं, वो असल भारतीय खातिरदारी से दूर रह जाते हैं, क्योंकि ऐसा उन्हें होटल में नहीं मिल पाता जैसा वो किसी के घर पर रह कर महसूस कर सकेंगे। अच्छी बात तो ये है कि भारत में होमस्टे का चलन काफी ज्यादा बढ़ रहा है, जिससे विदेशी पर्यटकों को भी अब धीरे धीरे असल भारतीय खातिरदारी और मेहमाननवाजी का मौका मिल सकेगा।
आज हम ट्रैवल जुनून पर आपको होमस्टे से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि किस तरह से भारत में होमस्टे का चलन बढ़ रहा है। होमस्टे के दौरान मेहमानों को या ता परिवार अपने घर पर या फिर थोड़ी सी ही दूरी पर कहीं रुकवाता है। आजकल ज्यादातर होमस्टे में वैसी ही सुविधाएं मिल रही है जो कि किसी बड़े नामी होटल में मिलती है, साथ ही मेहमानों को घर में रहने का मजा भी मिलता है। होमस्टे में रहने के कई फायदे हैं जो कि होटल में रहने वालों को नहीं मिल पाते हैं।
जब भी अपने होमस्टे के लिए होस्ट को चुनें तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। जैसे कि वो किस तरह का खाना खाते हैं, कहीं आप नॉन वेज खाने के शौकीन हों और होस्ट शुद्ध शाकाहारी हो, तो ये आपके लिए एक नुकसान हो सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको प्राइवेसी पसंद है तो आपके होस्ट आपको किस तरह से रहने के लिए कमरा दे रहे हैं।
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More