Interesting Travel Facts

एक ऐसी हैरतंगेज जगह, जहां कूदने पर हिलती है धरती और उल्टा बहता है पानी

Chhattisgarh- जैसा की आप सभी जानते हैं कि ये दुनिया बहुत बड़ी और साथ ही बेहद ही खूबसूरत भी है. यहां आपको कहीं न कहीं आपको कई तरह की चौंकाने वाली चीजें और बातों के बारे में पता चल ही जाएगा, जिससे देखकर आप कहेंगे कि क्या ऐसा सच में हो सकता है. इस दुनिया के हर एक कौने में आप कुछ न कुछ नया अनुभव कर सकते हैं.

जिसके बारे में कभी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. दुनिया में कई ऐसी-ऐसी चमत्कारी जगह भी आपको मिलेगी जिसके बारे में आपने पहले कही नहीं सुना होगा. आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे.

इस झील में छिपा है अरबों रुपये का खजाना, बेहद रोचक है इसका इतिहास

आज हम आपको छत्तीसगढ़ के मैनपाट के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां बताया जाता हैं कि यहां की एक जमीन इंसान के चलने या कुदने पर हिलती है. जी हां, यहां पर एक सूचना बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा है कि यहां एक अजूबा है, यहां की धरती हिलती है.  वहीं इसके बारे में यहां के स्थानीय लोगों की और वैज्ञानिकों की अलग-अलग राय देते हैं.

Water flow upside down

छत्तीसगढ़ के मैनपाट के स्थानीय लोगों का इस जगह को लेकर मानना है. कि एक समय यहां पर पानी का एक स्त्रोत रहा होगा, जो अब अपनी ऊपरी सतह से पूरी तरह से सूख चुका है. लेकिन आज भी इन जमीन के नीचे पानी बह रहा है और ये पूरी तरह से दलदली हो गई है, जिसके चलते वो हिलती है. साथ ही वैज्ञानिको का ऐसा मानना है की इस जमीन के नीचे आन्तरिक दवाब और कई खाली जगह में पानी भरा हुआ है. जिसके चलते यहां की जगह दलदली और स्पंजी हो गई है.

क्या ट्रेनों में अब नहीं मिलेगा खाना, जानिए क्या है भारतीय रेलवे का नया प्लान

इतना ही नहीं इस जगह को एक और ऐसी बात है. जो यहां आने वाले सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं वो हैं यहां का ‘उल्टा पानी’ बहना. जी हां, बताया जाता है कि यहां उल्टा पानी बहता है. दरअसल, जहां पानी का बहाव नीचे के बजाए ऊपर की ओर यानी ऊंचाई की तरफ है ! इस जगह पर गाड़ी को न्यूट्रल में खड़ी कर दें तो वह 110 मीटर तक पहाड़ी की ओर खुद गी चली जाती है. जो काफी सैलानियों को काफी आकर्षित करता है.

बढ़ाइए अपना GK, जानें, हिमालय के ऊपर से क्यों नहीं उड़ते हैं विमान?

Beautiful waterfalls and waterfalls

इसके अलावा अगर जगह को लेकर बात की जाए. तो यहां लोगों के आने का कारण कुछ भी हो, लेकिन यह जगह सभी पर्यटकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है ! यहां पर कई लोग केवल इसी जमीन और उल्टे पानी का आनंद लेने आते है और मजे लेते हुए उछल-उछल कर जमीन को हिलाते हैं, जिसमें उनको काफी मजा भी आता है ! साथ ही यह खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो सभी लोगो को बहुत पसंद आता है.

यहां की खूबसूरत वादियां और झरनों की वजह से यहां का मौसम ठंडा रहता है. मैनपाट में माण्ड नदी पर सरभंजा फॉल के पास है. साथ ही यह जगह इको पॉइंट या टाइगर पॉइंट (Echo Point or Tiger Point) के नाम से जानी जाती है.  यह स्थान जिला मुख्यालय अंबिकापुर से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago