Lifestyle

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की जानें खास बातें

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. जल्द ही कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होने जा रही है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए जामनगर को चुना गया है. यह फंक्शन 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा. सूत्रों के मुताबिक, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे. जिनको गुजरात के कच्छ और लालपुर की महिला कारीगरों के बनाए ट्रेडिशनल स्कार्फ दिए जाएंगे.

3 तीन के फंक्शन की ऐसी होगी थीम || This will be the theme of 3 Teen’s function

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 3 दिन तक चलने वाले प्री-वेडिंग काफी शानदार होने वाले हैं. पहले दिन के फंक्शन का नाम ईवनिंग इन एवरलैंड है, जिसमें एलिगेंट कॉकटेल अटायर होगा. वहीं दूसरे दिन वॉक ऑन द वाइल्डसाइड और मेला राउग फंक्शन होगा. इसमें जंगल फीवर व डेजलिंग डेसी रोमांस थीम होगी। तीसरे दिन तस्कर ट्रेल व सिग्नेचर इवेंट होगा. इसमें कैजुअल चिक और हेरिटेज इंडियन स्टाइल अटायर होंगे.

Artificial Jewellery Vastu Tips : आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखते समय रखें इन बातों का ध्यान

शादी में आएंगे कई बड़ी हस्ती  || Many big celebrities will come to the wedding

इस ग्रैंड शादी में बिजनेस लीडर्स, पॉलिटिकल लीडर्स के साथ स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, साइंस, जर्नलिज्म और समाज सेवा से जुड़े लोगों को न्योता दिया गया है.इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स, डिज्नी CEO बॉब इगर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प, मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टेनली CEO टेड पिक, ब्लैकरॉक CEO लैरी फिंक, एडनॉक CEO सुल्तान अहमद अल जाबेर शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा EL रोथ्सचाइल्ड के चेयरमैन लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड, एडोब के CEO शांतनु नारायण, टेक इन्वेस्टर यूरी मिलनर और भूटान के राजा और रानी को भी अंबानी फैमिली के फंक्शन में न्योता दिया गया है.

कौन है राधिका मर्चेंट || Who is Radhika Merchant?

राधिका, बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं. गुजरात के कच्छ के रहने वाले वीरेन मर्चेंट ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के CEO भी हैं. बता दें, राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की.

19 जनवरी, 2023 को अनंत और राधिका ने मुंबई में ढोल ढाना समारोह में सगाई की थी.

Vastu Tips : पॉजिटिविटी और समृद्धि के लिए घर के मंदिर के लिए ये हैं कुछ वास्तु टिप्स

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago