mosquitoes
बरसात के मौसम में अक्सर mosquitoes का आतंक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. अगर आप भी मच्छरों से होने वाली इन गंभीर और जानलेवा बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको हमारी दादी-नानी द्वारा बताए गए कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाना चाहिए. अब आपको मच्छरों को भगाने के लिए बाजार से महंगे उत्पाद खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मच्छरों के हमले से खुद को बचाने के लिए आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. जिस जगह पर तुलसी का पौधा लगा होता है, मच्छर उसके आस-पास फटकने से बचते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेमनग्रास भी मच्छरों को भगाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप अपने घर पर लेमनग्रास का पौधा लगा सकते हैं.
घर के हर कोने में नीम के तेल का छिड़काव करें. इस तरीके की मदद से मच्छरों को घर के किसी भी कोने में छिपने का मौका नहीं मिलेगा. लौंग भी मच्छरों को भगाने में कारगर साबित हो सकती है. इसके लिए आप अपने घर में लौंग के तेल का छिड़काव कर सकते हैं.
सबसे पहले खीरे के स्लाइस को पानी में डालकर फ्रिज में रख दें. अब इस पानी को किसी स्प्रे बोतल में भर लें। खीरे का जूस मच्छरों को भगाने में कारगर साबित हो सकता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मच्छरों को लहसुन की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है. आपको लहसुन की कुछ कलियां काटकर घर के कोनों में रखनी हैं. लहसुन की तेज गंध से मच्छर आपका घर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे.
Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More