Benefits of Daily Exercise
Benefits of Daily Exercise : सुबह के समय टहलना सेहतमंद रहने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. रोजाना टहलने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और असमय मौत का खतरा कम हो सकता है. इसका मतलब है कि सिर्फ कुछ मिनट टहलने से आप कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. अगर आप रोजाना टहलते हैं तो हार्ट अटैक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. इसका मतलब है कि नियमित रूप से सुबह टहलने से जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. आपको अस्पताल जाकर दवाई लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
वहीं, ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजाना कुछ मिनट टहलने से असमय मौत का खतरा कम हो सकता है. एक अध्ययन में 30 मिलियन से ज्यादा लोगों के डेटा को शामिल किया गया, जिसमें पाया गया कि रोजाना कम से कम 11 मिनट टहलने वाले 10 में से एक व्यक्ति में असमय मौत का खतरा कम हो सकता है. इसका मतलब है कि जो लोग रोजाना नियमित रूप से टहलते हैं उनमें असमय मौत का खतरा कम हो जाता है. इससे आप बीमारियों को भी लंबे समय तक दूर रख सकते हैं.
इस व्यस्त जिंदगी में आपको अपनी फिटनेस के लिए दिन में कम से कम 1 घंटा जरूर निकालना चाहिए। अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप हर काम सही से कर पाएंगे। डॉक्टर भी फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करने की सलाह देते हैं। कई शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनमें असमय मौत का खतरा कम होता है। व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।
हर दिन नियमित रूप से टहलने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी टहलना एक कारगर व्यायाम है। इसलिए रोजाना आधे घंटे टहलें। इससे असमय मौत का खतरा 23% तक कम हो सकता है. वहीं, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 17% तक कम हो सकता है. कैंसर का खतरा 7% तक कम हो सकता है. इसके अलावा माइलॉयड ल्यूकेमिया और पेट के कैंसर का खतरा 26% तक कम हो सकता है.
Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon
Delhi Yamuna River Cruise : दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटकों और यहां रहने वाले लोगों… Read More
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More