Dhanteras 2024
Dhanteras 2024 :पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और अंत में भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू आदि नई चीजें खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ नया खरीदने से धन में बरकत होती है. तो चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस का त्योहार कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए क्या समय सबसे अच्छा रहेगा.
हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:31 बजे शुरू होगी. त्रयोदशी तिथि 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी. धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. धनतेरस पूजा मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक रहेगा. धनतेरस का महत्व धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. धनतेरस या धनत्रयोदशी दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला है ‘धन’ जिसका अर्थ है धन-संपत्ति और दूसरा है ‘तेरस या त्रयोदशी’.
धनतेरस के दिन को धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदी गई चीजें अनंत फल देती हैं. कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें भविष्य में तेरह गुना बढ़ जाती हैं, इसलिए धनतेरस पर सोना, चांदी, जमीन और वाहन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.
यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. ट्रैवल जूनून किसी भी बात की सच्चाई का कोई सबूत नहीं देता है.)
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More
SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More