Lifestyle

Hair Fall Tips : इस तरह माइल्ड शैम्पू से बाल धोने से रुक सकता है बालों का झड़ना, जानिए कैसे

Hair Fall Tips : बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर काफी पैसे खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सही तरीके से अपने बालों को धोना शुरू कर दें तो आपके बालों से जुड़ी आधी से ज्यादा समस्याएं हल हो सकती हैं? भले ही आपको यह बात अजीब लगे, लेकिन यह 100 फीसदी सच है. अगर आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको शैम्पू करने के सही तरीके के बारे में भी पता होना चाहिए.

कितना शैम्पू इस्तेमाल करना चाहिए || How much shampoo should I use?

क्या आप भी केमिकल युक्त शैम्पू को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाते हैं? आपका यह तरीका गलत है और इस तरीके को अपनाने से आपके बालों की सेहत को नुकसान हो सकता है. बाल धोने से पहले आपको एक कटोरी में बराबर मात्रा में शैम्पू और पानी लेना है और फिर दोनों को अच्छे से मिलाना है.

शैम्पू कैसे लगाएं? || How to apply shampoo?

शैम्पू और पानी के मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं. अब आपको अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करनी है, जिससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी.

पानी के तापमान का ध्यान रखें || Pay Attention to the water temperature

सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज़्यादा गर्म पानी से नहाना आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है? यही वजह है कि आपको बाल धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

ध्यान देने योग्य टिप्स || Tips to note

आपको हफ़्ते में कम से कम दो बार अपने बाल धोने चाहिए. इसके अलावा, आपको बाल धोने से एक या दो घंटे पहले तेल लगाना चाहिए. बाल धोने से पहले तेल लगाने की आदत आपके बालों की जड़ों को पोषण देने में कारगर साबित हो सकती है.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

3 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

3 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

4 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

4 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

6 days ago