Buy watermelon tips
Buy watermelon tips : गर्मियां आते ही तरबूज की मांग बढ़ जाती है. क्योंकि इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी भी दूर होती है. सही तरीके से पका, मीठा और रसीला तरबूज खाने का एक अलग ही मजा होता है. लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब बाजार से लाया गया तरबूज काटने के बाद अंदर से पीला, आधा पका या सूखा निकलता है.
जब तरबूज बेकार निकलता है तो बहुत दुख होता है, ऐसे में सही तरबूज की पहचान करना जरूरी है. अगर आप भी तरबूज खरीदते समय कंफ्यूज हो जाते हैं और यह सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं कि आप जो तरबूज खरीद रहे हैं वह मीठा और रसीला होगा या नहीं,? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है! कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप बिना काटे सबसे मीठा और पका तरबूज चुन सकते हैं.
तरबूज खरीदते समय सही चुनाव करना बहुत जरूरी है. तरबूज का आकार उसके स्वाद को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आपको इसकी पहचान करना नहीं आता है, तो आप गोल आकार का तरबूज खरीद सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग अक्सर मानते हैं कि बड़ा और भारी तरबूज ज़्यादा मीठा होगा.
लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि गोल और अंडाकार आकार के तरबूज का स्वाद अलग होता है? दोनों में से आप गोल आकार का तरबूज खरीद सकते हैं क्योंकि यह ज़्यादा मीठा होता है. वहीं, अंडाकार आकार के तरबूज में पानी ज़्यादा होता है, जिससे मिठास कम हो जाती है.
अगर आपको तरबूज पर पीलो रंग का निशान दिखेंगा तो यह तरबूज़ बहुत मीठा होगा, और आपको इसे खाने में मज़ा आएगा. हालांकि, कई बार तरबूज़ लाल और ताज़ा दिखता है, लेकिन स्वाद में फीका या अधपका होता है. ऐसे में अगर आप बिना काटे मीठे तरबूज़ की पहचान करना चाहते हैं, तो छिलके पर पीले धब्बे को ज़रूर देखें.
ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज़ जिस जगह ज़मीन पर पड़ा होता है, वहाँ एक पीला या हल्का क्रीमी रंग का धब्बा बन जाता है, जिसे फ़ील्ड स्पॉट कहते हैं. यह निशान बताता है कि तरबूज़ अच्छी तरह पका है या नहीं.
अगर आप भी हर बार मीठा तरबूज खरीदते समय कंफ्यूज हो जाते हैं, तो अब से तरबूज के छिलके पर बने जालीदार निशानों को ध्यान से देखें। आपने देखा होगा कि तरबूज पर निशान यानी काली रेखाएं होती हैं। इन्हें जाल कहते हैं, अगर आपके तरबूज में ये रेखाएं एक दूसरे के करीब हैं, तो इसका मतलब है कि यह मीठा है।
अगर आप दूर हैं, तो बेहतर होगा कि आप यह तरबूज न ही खरीदें.आपको बता दें कि ये निशान मधुमक्खियों द्वारा परागण के दौरान बनते हैं और यह बताते हैं कि फल मीठा और पका हुआ है.यह मीठे तरबूज की सबसे आसान और पक्की पहचान है.
अगर आप हर बार बिना काटे मीठा और पका हुआ तरबूज चुनना चाहते हैं, तो इसके वजन पर जरूर ध्यान दें. हम सभी जानते हैं कि तरबूज में लगभग 90% पानी होता है। इसलिए अगर यह पूरी तरह पका हुआ और रस से भरा हुआ है, तो इसका वजन भी ज्यादा होगा.
एक ही आकार के दो तरबूजों में से जो भारी होगा, वह ज्यादा रसीला और मीठा होगा. इसलिए जब भी आप तरबूज खरीदें तो उसे दोनों हाथों से पकड़ें और जो भारी लगे उसे उठा लें.
जब आप तरबूज को हल्के से थपथपाते हैं या अपनी उंगलियों से उसे खटखटाते हैं, तो जो आवाज निकलती है, उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तरबूज अंदर से कैसा होगा। अगर तरबूज से गहरी और गूंजती हुई आवाज आती है, तो इसका मतलब है कि तरबूज पूरी तरह से पका हुआ, रसीला और मीठा होगा.
वहीं अगर तरबूज से भारी या धीमी आवाज आती है, तो इसका मतलब है कि तरबूज अंदर से कच्चा या सूखा हो सकता है.इसलिए आपको तरबूज को हल्के से थपथपाकर चेक करना चाहिए. कई बार तरबूज अंदर से खोखले निकलते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More