Health Tips
Health Tips : आमतौर पर शहद और लहसुन का इस्तेमाल हर घर में होता है और इन दोनों के फायदों से हम भली-भांति परिचित हैं, लेकिन अगर इनका सेवन एक साथ किया जाए तो इनका कॉम्बिनेशन कई गुना फायदे पहुंचाता है. शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. वहीं लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं.
इम्यूनिटी मजबूत करे: शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह एक सुपरफूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है और सभी तरह के संक्रमण को दूर करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.
सर्दी-खांसी से दिलाए राहत: सर्दी-खांसी की समस्या से निजात दिलाने में लहसुन और शहद का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है. दोनों में ही ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं. शहद और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
दिल को स्वस्थ रखता है: लहसुन और शहद आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है. इन दोनों में ही ऐसे गुण होते हैं जो दिल की धमनियों में जमा फैट को हटाने में मदद करते हैं. इससे आपका दिल स्वस्थ रहता है.
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें: लहसुन और शहद मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं. इससे आपको कब्ज, दस्त, एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.
रात को एक कांच की बोतल में शहद डालकर उसमें लहसुन की कुछ छिली हुई कलियां डाल दें. अब रोज सुबह उठने के बाद इस बोतल से एक या दो लहसुन की कलियां निकालकर खाली पेट चबाकर खा लें. आप चाहें तो इसका सेवन नाश्ते या रात के खाने के बाद भी कर सकते हैं. सुबह शहद में भिगोई हुई एक या दो लहसुन की कलियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More