Lifestyle

High Uric Acid Control : हाई यूरिक एसिड से हैं परेशान, सुबह खाली पेट खाएं ये सफ़ेद चीज़

High Uric Acid Control : लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसका कारण गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है. यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ है जो हर किसी के शरीर में मौजूद होता है. यूरिक एसिड प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनता है. हालांकि किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है. लेकिन जब किडनी की कार्यक्षमता में कमी आती है या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है. जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप खानपान में बदलाव के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने पर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाने से काफी आराम मिलेगा. जी हां, लहसुन खाने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. जानिए हाई यूरिक एसिड में लहसुन कितना फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए.

यूरिक एसिड में लहसुन के फायदे || benefits of garlic in uric acid

हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. लहसुन खाने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है। लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं. रोजाना लहसुन खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स होता है और ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है. लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है जो यूरिक एसिड को कम करता है. गठिया और गाउट के मरीजों के लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है.

हाई यूरिक एसिड में लहसुन कैसे खाएं? || How to eat garlic in high uric acid?

हालांकि आप लहसुन को किसी भी रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वैसे यूरिक एसिड के मरीज को सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से ज्यादा फायदा मिलता है. सुबह लहसुन की दो कलियां छीलकर गुनगुने पानी के साथ चबा लें. आप चाहें तो लहसुन को चाय के साथ भी खा सकते हैं. आपको कुछ दिनों तक नियमित रूप से लहसुन खाना है. इससे यूरिक एसिड पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रहेगा। इसके साथ ही लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा और कोलेस्ट्रॉल भी कम होगा.

(यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago