Hot water Bathing Tips
Hot water Bathing Tips : इन दिनों बिना गीजर के भी पानी गर्म हो रहा है. नहाने के लिए जैसे ही नल खोलते हैं, उबलता पानी निकलता है. ऐसे में गर्मी में नहाने से राहत मिलना तो दूर, त्वचा जलने लगती है. सुबह-सुबह ही नलों से गर्म पानी निकलने लगता है. दोपहर होते-होते ये पानी तीखा गर्म हो जाता है. ऐसे पानी से नहाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. लेकिन, क्या करें? अब नहाने के पानी में बर्फ तो नहीं डाली जा सकती. हां, कुछ उपाय करके पानी को ठंडा जरूर किया जा सकता है. लेकिन उससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि गर्मी में गर्म पानी से नहाना क्यों खतरनाक है.
डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों नलों से निकलने वाला उबलता पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है. गर्मियों में नलों से निकलने वाले पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है. यह पानी रात भर टंकी में रखे रहने के बाद भी ठंडा नहीं होता. इस पानी से नहाना या चेहरा धोना आपकी त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
ऐसे गर्म पानी से चेहरा न धोएं और नहाने से भी बचें. गर्म नल के पानी का तापमान ठंडा करने के लिए रात को बाथरूम में 1-2 बाल्टी पानी रखें. सुबह तक यह पानी ठंडा हो जाएगा. इससे आप नहा सकते हैं. अगर आप तुरंत नहा रहे हैं और पानी गर्म लग रहा है, तो उसमें 1-2 बोतल ठंडा पानी मिला दें. इससे तापमान कम हो जाएगा. रात भर पानी रखने से पानी में मौजूद कई अशुद्धियां भी निकल जाती हैं. ये अशुद्धियां एंटी-ऑक्सीडेंट के खिलाफ काम करती हैं और नुकसान पहुंचाती हैं
Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoo
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More