Lifestyle

Hot water Bathing Tips : गर्मियों में उबलते नल के पानी से नहाना आपकी त्वचा और बालों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?

Hot water Bathing Tips : इन दिनों बिना गीजर के भी पानी गर्म हो रहा है. नहाने के लिए जैसे ही नल खोलते हैं, उबलता पानी निकलता है. ऐसे में गर्मी में नहाने से राहत मिलना तो दूर, त्वचा जलने लगती है. सुबह-सुबह ही नलों से गर्म पानी निकलने लगता है. दोपहर होते-होते ये पानी तीखा गर्म हो जाता है. ऐसे पानी से नहाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. लेकिन, क्या करें? अब नहाने के पानी में बर्फ तो नहीं डाली जा सकती. हां, कुछ उपाय करके पानी को ठंडा जरूर किया जा सकता है. लेकिन उससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि गर्मी में गर्म पानी से नहाना क्यों खतरनाक है.

डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों नलों से निकलने वाला उबलता पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है. गर्मियों में नलों से निकलने वाले पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है. यह पानी रात भर टंकी में रखे रहने के बाद भी ठंडा नहीं होता. इस पानी से नहाना या चेहरा धोना आपकी त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

गर्म पानी से होने वाले नुकसान || Harmful effects of hot water

  • अगर आप गर्मियों में गर्म पानी से चेहरा धोते हैं या फिर बाल धोकर नहाते हैं, तो इससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है.
  • गर्म पानी चेहरे की त्वचा को जला सकता है. इससे त्वचा पर पिगमेंटेशन बढ़ जाता है.
  • कभी-कभी गर्म पानी की वजह से नाक के अंदर की म्यूकोसा जल जाती है और नाक में जलन हो सकती है.
  • गर्म पानी कान में जाने पर वैक्स को पिघला सकता है. इससे वैक्स अंदर जा सकता है और कान में दर्द हो सकता है.
  • महिलाओं को ऐसे गर्म पानी से नहाने से मासिक धर्म संबंधी विकार हो सकते हैं.
  • टॉयलेट में लंबे समय तक गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बवासीर और फिशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • पेशाब के दौरान जलन और यूरिन री-इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. महिलाओं को खास तौर पर सावधान रहना चाहिए.
  • बहुत गर्म पानी से नहाने से शरीर में थकान और हाथ-पैरों में जलन हो सकती है. इससे ड्राई स्किन की समस्या भी हो सकती है.
  • कभी-कभी बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करने से नाखून खराब हो सकते हैं. इससे हीट इलनेस भी हो सकती है.

गर्म पानी से नहाने के टिप्स || Tips for taking a hot bath

ऐसे गर्म पानी से चेहरा न धोएं और नहाने से भी बचें. गर्म नल के पानी का तापमान ठंडा करने के लिए रात को बाथरूम में 1-2 बाल्टी पानी रखें. सुबह तक यह पानी ठंडा हो जाएगा. इससे आप नहा सकते हैं. अगर आप तुरंत नहा रहे हैं और पानी गर्म लग रहा है, तो उसमें 1-2 बोतल ठंडा पानी मिला दें. इससे तापमान कम हो जाएगा. रात भर पानी रखने से पानी में मौजूद कई अशुद्धियां भी निकल जाती हैं.  ये अशुद्धियां एंटी-ऑक्सीडेंट के खिलाफ काम करती हैं और नुकसान पहुंचाती हैं

Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoo

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago