Tulsi Plant
Tulsi Plant : हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है. तुलसी के पौधे आपको अधिकतर घरों में मिल जाएंगे. लोग तुलसी की पूजा करते हैं और तुलसी के पौधे की बहुत धार्मिकता से देखभाल करते हैं. तुलसी को जल चढ़ाने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी तुलसी का औषधीय महत्व है. तुलसी के पत्ते, चाय और काढ़ा कई बीमारियों में कारगर है. अगर घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा है तो इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसलिए लोग तुलसी के पौधे का खास ख्याल रखते हैं. कई बार सर्दियों में ठंड के कारण तुलसी का पौधा सूख जाता है. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा ठीक से विकसित नहीं हो रहा है और सूखने लगा है तो गमले में ये चीजें डालें. तुलसी के पौधे को सालभर हरा-भरा रखने के 5 तरीके…
तुलसी के पौधे को हरा-भरा कैसे बनाएं- तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए तुलसी के गमले में नीम का पानी डालें. नीम का पानी डालने से तुलसी की अच्छी ग्रोथ होती है. इससे पत्तियां सूखने नहीं पातीं और तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है.
तुलसी को पानी देने का सही तरीका- तुलसी के पौधे को पानी की जरूरत होती है. लेकिन कई बार ज्यादा पानी डालने से पौधा जड़ों से सड़ने लगता है. कम पानी डालने से पौधा सूख जाता है और ज्यादा पानी डालने से सड़ जाता है. इसलिए पानी का ध्यान रखें. अगर आप तुलसी पर रोज पानी डालते हैं तो बहुत कम मात्रा में पानी डालें.
तुलसी के पौधे में गोबर की खाद न डालें- कुछ लोग तुलसी के पौधे में गीली गोबर की खाद डाल देते हैं. इससे तुलसी के पौधे को नुकसान पहुंच सकता है. आप तुलसी के पौधे में वर्मीकम्पोस्ट खाद या सूखी गोबर की खाद डाल सकते हैं. ज्यादा खाद डालने से पौधा जल भी सकता है.
मिट्टी में रेत मिलाएं- अगर तुलसी का पौधा सूख रहा है तो एक बार उसकी मिट्टी की जांच कर लें. थोड़ी रेतीली मिट्टी किसी भी पौधे के लिए अच्छी होती है. चिकनी मिट्टी पानी को सोख लेती है और लंबे समय तक गीली रहती है। इससे पौधा स्वस्थ रहता है. इसलिए मिट्टी में थोड़ी रेत मिला दें.
इसके अलावा इन बातों का भी ध्यान रखें – तुलसी के पौधे को समय-समय पर काटते रहें. इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। पौधे पर लगी कलियों को हटाते रहें. पौधे को तेज धूप में न रखें. सर्दी के दिनों में पौधे को खुले आसमान में न रखें.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More