Health Tips : साइनस के कारण हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम
Health Tips : साइनस (sinus) नाक से जुड़ी ऐसी बीमारी है जो सर्दियों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है. दरअसल, स्कल में छेद को साइनसिस कहा जाता है. उनमें से बीच के दो छेद नाक में नॉस्ट्रिल के तौर पर सांस लेने के काम आते हैं. लेकिन साइनसिस में यह छेद बलगम भरने की वजह से बंद हो जाते हैं. जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है. इसके अलावा नाक बंद, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. आइए जानते हैं ऐसे में कुछ सावधानियां और घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से बच सकते हैं.
सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, ग्रेपफ्रूट सीड एक्स्ट्रैक्ट एक हेल्दी और पौष्टिक फूड है. इसे ग्रेपफ्रूट के बीज से पा सकते हैं. यह रोगाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस और यीस्ट इंफेक्शन समेत 30 तरह के फंगस से शरीर को बचाता है. साइनस इंफेक्शन में इसका नेजल स्प्रे भी लिया जा सकता है.
साइनस की समस्या से बचने के लिए डाइट में नेचुरल एंटीबैक्टेरियल फूड जैसे- लहसून, अदरक और शहद को शामिल करना चाहिए. इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. कुछ फूड्स एंटी फ्लेमेटेरी गुणों से भी भरपूर होते हैं. उनसे सूजन कम किया जा सकता है. इनमें बेरीज और हरी पत्तेदार सब्जियां आती हैं.
नेजल इरिटेशन से साइनस इंफेक्शन काफी बढ़ सकता है. सेलाइन वॉटर के साथ नेटी पॉट का इस्तेमाल इसे कम कर सकता है. ये क्रॉनिक साइनस से आराम दिला सकता है. इसके लिए पॉट को सेलाइन वॉटर से भरकर सिर को सिंक के ऊपर 45 डिग्री के एंगल पर झ़काकर पॉट की नली नाक में डाले और सेलाइन वॉटर को नीचे गिराएं. इसे दूसरे नोजट्रिल में भी दोहराएं.
ज्यादातर मामलों में साइनस इंफेक्शन दो से तीन हफ्ते में खुद ही ठीक हो जाता है लेकिन इसके लिए भरपूर आराम करने की जरूरत होती है. इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने के लिए पावर मिलती है और साइनस से आराम मिल सकता है.
अच्छी सेहत के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना चाहिए. इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और रिकवरी जल्दी होती है. साइनस में हाइड्रेट बॉडी स्किन के स्ट्रेंथ, साइनस में म्यूकस को बनाए रखता है. जिससे इरिटेशन को कम करने में मदद मिलती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More