Lifestyle

Noida Flower Festival 2026 : जानें, शेड्यूल, लोकेशन, एंट्री और खास आकर्षण

Noida Flower Festival 2026 : हर साल आयोजित होने वाला नोएडा फ्लावर फेस्टिवल 2026 इस बार फिर लौट आया है और इस बार यह पहले से भी अधिक रंगीन और आकर्षक होने वाला है. नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह चार-दिवसीय पुष्प उत्सव शिवालिक पार्क को फूलों, आर्ट इंस्टॉलेशन, वर्कशॉप और कई गतिविधियों से भरे एक सुंदर स्प्रिंग डेस्टिनेशन में बदल देता है. सबसे खास बात यह है कि इस फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है.

फेस्टिवल की तारीख और समय || Date and time of the festival

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. फेस्टिवल का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा. यह परिवार, गार्डनिंग प्रेमियों और प्रकृति को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है, जहां बिना किसी एंट्री फीस के घूमने का आनंद लिया जा सकता है.

आयोजन स्थल || Venue

यह फेस्टिवल सेक्टर 33A, नोएडा स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित होगा, जो नोएडा हाट के पास स्थित है। यह क्षेत्र संस्कृति, भोजन और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।यह स्थान मेट्रो, कैब और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सिटी सेंटर है, जहां से पार्क थोड़ी दूरी पर है।

इस फेस्टिवल की खासियत || The highlight of this festival

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल केवल एक फूलों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, रचनात्मकता और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का उत्सव है. यहां फ्लोरल आर्टिस्ट, गार्डनिंग विशेषज्ञ, संस्थान और स्थानीय लोग मिलकर प्रकृति और स्थिरता (sustainability) का जश्न मनाते हैं.

यहां पारंपरिक बागवानी और आधुनिक इको-फ्रेंडली थीम का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है.

फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण || Main attractions of the festival

फ्लोरल एग्ज़िबिट और थीम गार्डन:
मौसमी और विदेशी फूलों की खूबसूरत सजावट और थीम आधारित गार्डन.

DIY गार्डनिंग ज़ोन:
बड़ों और बच्चों दोनों के लिए गार्डनिंग गतिविधियां.

वर्कशॉप और डेमोंस्ट्रेशन:
बोनसाई की देखभाल, कम्पोस्ट बनाना और टिकाऊ तरीके से पौधे लगाने की जानकारी.

हर्बल और औषधीय पौधों का सेक्शन
आयुर्वेदिक और वेलनेस से जुड़े पौधों को करीब से देखने का अवसर.

फोटोग्राफी स्पॉट्स
फूलों और कलात्मक सजावट के बीच कई आकर्षक फोटो स्पॉट.

ऑर्गेनिक मार्केट और रिफ्रेशमेंट
यहां से पौधे, बीज और गार्डनिंग से जुड़ा सामान खरीदा जा सकता है. साथ ही हल्के नाश्ते का भी आनंद लिया जा सकता है.

घूमने के लिए टिप्स || Tips for traveling

सुबह या शाम के समय जाएं, मौसम ज्यादा सुहावना रहता है, आरामदायक जूते पहनें क्योंकि काफी चलना पड़ सकता है, अगर खरीदारी का प्लान है तो पानी की बोतल और बैग साथ रखें, वीकेंड पर भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए पहले से योजना बनाएं.

Komal Mishra

मैं हूं कोमल... Travel Junoon पर हम अक्षरों से घुमक्कड़ी का रंग जमाते हैं... यानी घुमक्कड़ी अनलिमिटेड टाइप की... हम कुछ किस्से कहते हैं, थोड़ी कहानियां बताते हैं... Travel Junoon पर हमें पढ़िए भी और Facebook पेज-Youtube चैनल से जुड़िए भी... दोस्तों, फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें...

error: Content is protected !!