Guruwar Ke Upay
Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष होता है तो उसे भी गुरुवार के दिन पूजा व उपाय करने से लाभ मिलता है. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु व केले के पेड़ का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सफलता मिलती है. अक्सर लोग धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है. चाहकर भी घर में पैसा नहीं टिकता तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें गुरुवार के दिन अपनाने से धन की कमी दूर होती है.
Artificial Jewellery Vastu Tips : आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखते समय रखें इन बातों का ध्यान
यदि कोई व्यक्ति व्यापार में नुकसान का सामना कर रहा है तो गुरुवार के दिन अपने प्रतिष्ठान में हल्दी की माला लटकाएं. साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले लड्डुओं को भोग लगाएं.
विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए भी गुरुवार की पूजा व व्रत बेहद ही फलदायी साबित होते हैं. मान्यता है कि गुरुवार के दिन व्रत कर केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें. इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का ध्यान करें. इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होंगी.
इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती हैं. साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होती है.
Vastu Tips : नया घर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. ट्रेवल जूनुन इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More