Valentine's Day 2024 Gifts
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिश्तों को मीठा या खट्टा बनाने में गिफ्ट अहम भूमिका निभाते हैं.अगर आप जाने-अनजाने में अपने पार्टनर को नकारात्मकता से जुड़े तोहफे देते हैं तो इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है. ये तोहफे एक प्यार भरे रिश्ते में दरार से लेकर पति-पत्नी के बीच अलग होने का एक कारण बन सकते हैं. तो जानिए वैलेंटाइन डे पर कौन से गिफ्ट देने से बचना चाहिए.
ताज महल को प्यार का प्रतीक माना जाता है. इसलिए लोग वैलेंटाइन डे पर इसे गिफ्ट करते हैंस लेकिन बेहतर होगा कि आप उन्हें ताज महल का शो-पीस गिफ्ट न करें. क्योंकि यह एक समाधि स्थल है और वास्तु शास्त्र में समाधि या कब्र जैसी चीजों को नेगेटिविटी से जोड़ा जाता है. अगर आप अपने पार्टनर को ताज महल गिफ्ट करते हैं तो इससे रिश्ते में दरार आ सकती है.
पेन और घड़ियां बहुत आम उपहार माने जाते हैं. यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है, लेकिन घड़ी या पेन गिफ्ट में देना वास्तुशास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है.
Valentine’s Day 2024 : वैलेंटाइन डे मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में घूमने लायक रोमांटिक हॉटस्पॉट
अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कोई ड्रेस गिफ्ट करना चाहते हैं तो काले कपड़े गिफ्ट न करें. इसके अलावा पार्टनर को गिफ्ट में जूते भी नहीं देने चाहिए.
रुमाल का गिफ्ट देने से रिश्तों में दूरियां या झगड़े हो सकते हैं. पार्टनर या लाइफ पार्टनर को कभी भी रुमाल उपहार में न दें. फेंगशुई के अनुसार रुमाल उपहार में देने से रिश्ते खराब हो जाते हैं.
Valentines Week Full List 2024: रोज़ डे से वैलेंटाइन डे तक जानें सबकुछ
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More