Lifestyle

Concentration बढ़ाना चाहते हैं? सुबह उठकर करें ये 5 एक्सरसाइज, तनाव और चिंता होगी दूर

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में Concentration बनाए रखना एक बड़ी  चुनौती बन गई है. चाहे पढ़ाई हो, काम हो या कोई Creative काम, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता हमारे प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है. ऐसे में सांस लेने की तकनीक कारगर उपाय साबित हो सकती है. ये तकनीक न सिर्फ तनाव को कम करती है बल्कि दिमाग को शांत करके फोकस बढ़ाने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 कारगर सांस लेने की एक्सरसाइज के बारे में.

गहरी सांस लेना || Deep Breathing

गहरी सांस लेना सबसे आसान और कारगर तकनीकों में से एक है. इसे करने के लिए सबसे पहले आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं. अपनी आंखें बंद करें और नाक से धीरे-धीरे सांस लें.  सांस को पेट तक भरने की कोशिश करें, ताकि आपका पेट फूल जाए. फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें. इस प्रक्रिया को 5-10 बार दोहराएं. यह तकनीक मस्तिष्क में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ाती है, जिससे फोकस और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है.

नाड़ी शोधन प्राणायाम || Nadi Shodhan Pranayama

नाड़ी शोधन प्राणायाम एक प्राचीन योग तकनीक है जो दिमाग को शांत करने और फोकस बढ़ाने में मदद करती है. इसे करने के लिए सबसे पहले आराम से बैठ जाएं और अपने दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं Nostrils को बंद कर लें. बाएं Nostrils से सांस लें और फिर बाएं Nostrils को उंगली से बंद करके दाएं Nostrils से सांस छोड़ें. इसके बाद दाएं Nostrils से सांस लें और बाएं से सांस छोड़ें. इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट तक दोहराएं. यह तकनीक मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को संतुलित करती है, जिससे फोकस बढ़ता है.

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक || 4-7-8 Breathing Technique

तनाव कम करने और दिमाग को शांत करने के लिए 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक बहुत कारगर है. इसे करने के लिए सबसे पहले आराम से बैठ जाएं और जीभ की नोक को ऊपरी दांतों के पीछे रखें. अब नाक से सांस लें और मन में 4 तक गिनें. फिर सांस रोककर 7 तक गिनें. इसके बाद मुंह से सांस छोड़ें और 8 तक गिनें. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं. यह तकनीक दिमाग को शांत करने और फोकस बढ़ाने में मदद करती है.

भ्रामरी प्राणायाम || Bhramari Pranayama

भ्रामरी प्राणायाम एक ऐसी तकनीक है जो दिमाग को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है. इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर लें. अब अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को आंखों पर रखें और अंगूठे से कान बंद कर लें. इसके बाद नाक से गहरी सांस लें और मुंह से सांस छोड़ते हुए “ओम” का उच्चारण करें. इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं. यह तकनीक मस्तिष्क की नसों को शांत करती है और फोकस बढ़ाती है.

बॉक्स ब्रीदिंग || Box breathing

बॉक्स ब्रीदिंग एक तनाव कम करने वाली सांस लेने की विधि है जिसका इस्तेमाल लोग तनावपूर्ण स्थितियों से पहले, उसके दौरान और बाद में कर सकते हैं। प्रत्येक पक्ष एक क्रिया निर्धारित करता है, रणनीति में एक वर्ग के चारों ओर एक यात्रा की कल्पना करना शामिल है. अपनी पीठ सीधी करके बैठें. 4 सेकंड के लिए अपनी नाक से सांस लें। 4 सेकंड के लिए अपनी सांस रोकें और 4 सेकंड के लिए सांस छोड़ें. फिर से 4 सेकंड के लिए अपनी सांस रोकें.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

3 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

4 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

4 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

5 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

5 days ago