Lifestyle

Washing Machine Cleaning Tips : वॉशिंग मशीन में छिपी गंदगी को साफ करने के लिए ट्रई करे ये हैक्स

Washing Machine Cleaning Tips : वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के काम को बहुत आसान बना देती है. लेकिन कपड़े साफ करते-करते वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे गंदी हो जाती है. पानी, साबुन और धूल के कारण वॉशिंग मशीन में गंदगी जमा होने लगती है.यही वजह है कि वॉशिंग मशीन को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, नहीं तो वॉशिंग मशीन की लाइफ कम हो सकती है. आइए वॉशिंग मशीन को साफ करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं.

नींबू का रस || Lemon Juice

नींबू में पाए जाने वाले सभी तत्व गंदगी से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं.आपको वॉशिंग मशीन के ड्रम में दो बड़े नींबू निचोड़ने हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू के रस में एसिडिक गुण होते हैं जो वॉशिंग मशीन में मौजूद सारी गंदगी को खत्म कर सकते हैं. इस उपाय की मदद से आप अपनी वॉशिंग मशीन से आने वाली बदबू से भी छुटकारा पा सकते हैं.

गर्म पानी || Hot Water

आप चाहें तो अपनी वॉशिंग मशीन को खाली मशीन में सबसे अधिक तापमान पर धोने से भी यह साफ हो सकती है. गर्म पानी बैक्टीरिया को मारने में कारगर साबित हो सकता है.

सिरका और बेकिंग सोडा || Vinegar and Baking Soda

वॉशिंग मशीन के अंदर 2 कप सिरका डालें और उसे सबसे अधिक तापमान पर चलाएं. इसके बाद मशीन में करीब आधा कप बेकिंग सोडा डालें. अब आपको वॉशिंग मशीन को एक बार फिर से चलाना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण वॉशिंग मशीन से गंदगी को हटाकर उसे चमचमाता साफ कर सकता है.

टूथपेस्ट || Toothpaste

आप चाहें तो गंदे वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाना होगा और फिर उसे वॉशिंग मशीन के गंदे हिस्सों पर रगड़ना होगा, इस घरेलू उपाय की मदद से आप अपने वॉशिंग मशीन के डिटर्जेंट ट्रे या गैसकेट को साफ कर सकते हैं.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

19 hours ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

6 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

3 weeks ago