Lifestyle

Tinder Dating : 20 गर्लफ्रेंड्स ने इस लड़के को दुनिया घुमा दी, वो भी ‘Free’ में

Tinder Dating : ब्रसेल्स, बेल्जियम के एक शख्स ने यूरोप की यात्रा की वो भी एक पैसा खर्च किए बिना. इस शख्स का दावा है कि इसने २० अलग अलग देशों की अपनी यात्रा की और इन शहरों में 1० महिलाओं से मुलाकात भी की. यह शख्स इन 10 महिलाओं के घरों में ठहरा. ये उन 3000महिलाओं में से थीं जिनसे वह डेटिंग ऐप टिंडर पर मिला था. डेटिंग के शौकीन इस शख्स ने अपनी कहानी को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर भी किया है. इस शख्स का नाम एंथनी बोटा है.

एंथनी ने 1० हसीनाओं तक पूरी की गई इस यात्रा को बेहद खूबसूरत बताया. आमतौर पर हम भारतीय अकेले कही भी जाने में कतराते हैं, वो भी अगर कोई लड़का जिसकी उम्र 24 साल हो और वह किसी अजनबी लड़की के घर जाकर पहली बार रुके तो इसे कोरी कल्पना ही कहा जाएगा. अलग अलग शहरों में एंथनी जब अपनी अजनबी महिला मित्र से मिलने निकलते थे तो अपने खर्चे पर निकलते थे वहीं बाद में उनका सारा का सारा खर्चा वो महिला उठती थी जिनसे वो मिलने जा रहे होते हैं.

आइये जानते है अपनी Tinder वाली dates के बारे में आखिर “एंथनी बोटा” का क्या कहना है

एंथनी का कहना है कि उनका सफर कभी कभी तो हद से ज्यादा मजेदार होता था और कभी कभी तजुर्बे की कमी की वजह से वह काफी कुछ सीखते भी थे. कुल मिलाकर उन्होंने अपने इस ट्रैवल एक्सपीरियंस को काफी इंजॉय किया और बहुत कुछ सीखा भी. उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा में वह २ महीने घूमते रहे. इस ट्रिप में वह बेल्जियम, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया, चेक रिपब्लिक गए.

अपनी परिचय देते हुए एंथनी ने आगे कहा कि वह ज्यादा नकचिढ़े टाइप नहीं हैं बस रहने के लिए उन्हें जगह की तलाश रहती थी. हालांकि हर बार उनकी किस्मत साथ दे, ऐसा नहीं होता था. कई बार उन्होंने टिंडर पर दूसरी लड़कियों को रिक्वेस्ट भेजी और उनके घर पर रहने का निवेदन भी किया लेकिन कई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरी लगभग हर शहर में यही कोशिश रहती है कि मुझको वहां रहने और खाने-पीने का बंदोबस्त मिल जाये.

जिस समय एंथनी अपनी जर्नी पर थे तब उनका लिखा हुआ Instagram पर पोस्ट था जिसमे कहा गया था कि, मैं अभी वियना जाना चाहता हूँ. जो की ब्राटिस्लावा से कुछ ही घंटो की दूरी पर मौजूद है, जिसके लिए उनको अपनी मौजूदा लोकेशन से सीधा-सीधा चलना है. कुछ दिनों के बाद कोई मिला है. अभी तक सिर्फ टिंडर पर चैटिंग ही कर रहा हूं और अभी भी कर रहा हूं जिसमे मैं एक्सप्लेन कर रहा हूं कि मैं आखिर क्या कर रहा हूँ.

उन्होंने लिखा कि जिस महिला से मैं अभी टिंडर पर बात कर रहा हूं, उससे कह रहा हूं कि इस शहर में मिली तुम मुझे पहली लड़की हो. इससे पहले वो कुछ बोलती मैंने उसके साथ अपने यूट्यूब का लिंक शेयर किया और पूछा कि Wanna be my Host? पर वो इसके लिए तैयार नहीं हुई. हालांकि मैं ये तय करके बैठा हूं कि मैं सभी से मिलूंगा चाहे वो लड़की कैसी भी हो.

वहीं आठ देशों में 21 लड़कियों को डेट करने के बाद भी एंथनी पूरी तरह संतुष्ट दिखाई नहीं दिए. वो न्यूजीलैंड जाने की ख्वाहिश रखते हैं, वह मानते हैं कि न्यूजीलैंड की महिलाएं ज्यादा आजाद ख्यालों की होती हैं.

कभी-कभी कोई जगह एंथनी को पसंद नहीं आती तो वो तुरंत वहां से चले जाते हैं. कई जगहों में कोई-कोई डेट्स अच्छी खासी रहती थी. ऐसा उनके साथ म्यूनिख में हुआ था. इसी वजह से वो वहां ५ दिन तक रुक गए. जिस लड़की के घर वो रुके, वहां स्विमिंग पूल, स्टीम रूम, जिम था. वह घर में एक मशहूर फुटबॉलर के साथ रहती थी. हालांकि रिलेशनशिप के मामले में वो सिंगल ही थी और उसे एक सच्चे प्यार की तलाश थी.

एंथनी ने बताया कि बहुत ही कम होस्ट गर्ल्स के साथ वह बिस्तर पर साथ सोए. अक्सर कुछ मुलाकातें सोफे तक ही खत्म हो जाया करती थी. बिस्तर पर सोने की जरूरत ही नहीं हुआ करती थी. जिस समय एंथनी ने ये ब्लॉग पोस्ट किया उस समय अपने काम पर वापस आ चुके थे.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago