Teerth Yatra

Bageshwar Dham Sarkar Mein Arjee Kaise Lagaye : घर बैठे ऐसे लगाएं बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी

Bageshwar Dham Sarkar Mein Arjee Kaise Lagaye : बागेश्वर धाम सरकार की लोगों की बीच बहुत मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि हर शनिवार और मंगलवार को यहां लगभग 10 लाख लोगों की भीड़ उमड़ती है. कई भक्त दर्शन करने जाते हैं, तो कई भक्त अर्जी लगाने के लिए…

हालांकि दूर होने के कारण अधिकतर लोग नहीं पहुंच पाते हैं. बागेश्वर धाम सरकार वाले महाराज जी श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने (Bageshwar Dham Sarkar Arjee) इसके लिए भी एक उपाय बताया है. आइए हम जानते हैं कि घर बेठे बागेश्वर धाम में आप अर्जी कैसे लगा सकते हैं.

बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगाएं || How to do Arjee in Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम में टोकन लेने के बाद बह आपको मोबाइल फोन द्वारा महाराज के सेवक बता देंगे जिस दिन आपकी अर्जी लगना है उस दिन आपकी अर्जी लग जाएगी. लेकिन यदि उस दिन ज्यादा टोकन की वजह से आपकी अर्जी नहीं लग पाती तो आप अपने घर से कैसे अर्जी लगवा सकते हैं, ये जानते हैं…

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur : बागेश्वर धाम के बारे में जानें सबकुछ विस्तार से

घर बैठे दरबार में अर्जी कैसे लगाएं || Ghar se Bageshwar Dham mein Arjee Lagayen

बागेश्वर धाम वाले महाराज जी ने इसके लिए अपने विडियो में एक उपाय बताया है. सबसे पहले अपने घर पर एक लाल रंग का कपड़ा लेना है, एक नारियल लेना है, फिर अर्जी को नारियल के साथ लाल रंग के कपड़े में बांध देना है. फिर बागेश्वर धाम सरकार के मंत्र का जाप करना है- ॐ बागेश्वराय नम: . इस मंत्र की एक माला करनी है.

अर्जी लगाने के बाद इन चीज़ों का परहेज करें || Discard these things after applying

अर्जी और नारियल को एक कपड़े में बांध कर,ॐ बागेश्वराय नम: मंत्र की एक माला करने के बाद आपको लहसुन, प्याज, मांस व मदिरा अपने घर मे लाना व खुद खाना वर्जित हैं. आप इस विधि को घर पर बैठे-बैठे करें.

नारियल को अपने पूजा घर या घर के मंदिर मे रख लें. भविष्य में जब भी आप बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर आए तब उस लाल रंग के कपड़े मे बंधे नारियल को साथ ले आए, अगर न आ पाएं तो घर पर ही बांधे रखें.

अर्जी स्वीकार होने का कैसे पता चलेगा? || How will I know if arjee has been accepted?

अर्जी लगाने के बाद उसके स्वीकार होने का इंतजार सभी करते है. क्या बागेश्वर बालाजी ने आपकी अर्जी स्वीकार की या नहीं की इस बात का पता करने का उपाय भी पूज्य महाराज जी ने बताया है- जो अर्जी बांधे वो चार दिन तक ब्रह्मचर्य का पालन करें चाहे वो ग्रहस्थ जीवन मे भी क्यों न हों और मंत्र का अनवरत रूप से जाप करें.

History of Bageshwar Dham Sarkar : जानें बागेश्वर धाम सरकार का इतिहास

अगर अर्जी सच्ची श्रद्धा से लगी है तो बागेश्वर धाम सद्गुरु देव संन्यासी बाबा उन्होंने आपकी अर्जी स्वीकार की तो घर के किसी भी सदस्य के स्वप्न में लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे. ये प्रत्यक्ष प्रमाण और बागेश्वर धाम के चमत्कार है.

अगर बंदर दिखाई ना दें तो समझ लीजिये की अर्जी स्वीकार नहीं की गई है. मंगलवार से उपाय को दोहराइए. दो से तीन बार कोशिश करिए, अवश्य बालाजी कृपा करेंगे.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago