Bageshwar Dham Sarkar Video : Travel Junoon बागेश्वर धाम सरकार का लेटेस्ट वीडियो लेकर आया है. आप भी इसे देखिए...
Bageshwar Dham Sarkar Video : Travel Junoon के इस ब्लॉग में हम आपको बागेश्वर धाम सरकार के लेटेस्ट वीडियो (Bageshwar Dham Sarkar latest Video) की जानकारी देंगे. Travel Junoon ने इस धाम की यात्रा की और इसी यात्रा में हमने यहां का रोचक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में आपको बागेश्वर धाम सरकार की पूरी जानकारी (Bageshwar Dham Sarkar Full Information) मिलेगी, आप बागेश्वर धाम सरकार कैसे (Bageshwar Dham Sarkar Kaise Jayen) जा सकते हैं, वहां ठहरे कहां (Bageshwar Dham Sarkar Mein kahan Thahren) पर, ये सब हम आपको इस वीडियो में बताएंगे.
इसके साथ ही, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) और गढ़ा गांव (Gadha Village) के बारे में भी कमाल की बातें हमने इस वीडियो में कवर की हैं.
बागेश्वर धाम सरकार की चर्चा इन दिनों खूब तेजी से हो रही है. बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समागमों (Dhirendra Krishna Shastri Programme) में भारी भीड़ दिखाई देती है. ऐसा दिखाया जाता है कि वह किसी को भी भीड़ में से बुलाते हैं और उसकी समस्या का निवारण बताते हैं.
अपनी अपनी समस्याएं लिए लाखों श्रद्धालु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) से मिलने के लिए आतुर रहते हैं. लेकिन ये तकदीर की ही बात है कि वह भीड़ में से किसे अपने पास बुलाते हैं.
इंटरनेट पर जैसे जैसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) जी की ख्याति बढ़ रही है, लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ना और उनके वीडियो देखना पसंद कर रहे हैं.
बागेश्वर धाम सरकार का ऑफिशियल फेसबुक पेज (Bageshwar Dham Sarkar Official Facebook Page) है और धाम का एक यूट्यूब चैनल (Bageshwar Dham Sarkar Official Youtube Channel) भी है. भक्त इन चैनलों पर हर पल नए नए वीडियो तलाशते रहते हैं और उनके लेटेस्ट अपडेट देखने को आतुर रहते हैं.
लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब वह उनसे जुड़ी कोई दिलचस्प जानकारी चाहते हैं, परंतु वह उन्हें बागेश्वर धाम सरकार के सोशल मीडिया हैंडल पर नहीं मिलती है.
Travel Junoon ने इसी पक्ष को समझते हुए बागेश्वर बालाजी सरकार की यात्रा की और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी जुटाई है.
बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा के बाद हमने गढ़ा गांव की भी यात्रा की और गांव में लोगों से बातचीत की. हमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के बारे में बताया गया कि उनके दादा भी इस मंदिर के महंत थे. धीरेंद्र जी गांव में खूब खेला करते थे. गांववालों ने ये माना की धीरेंद्र जी में क्यों दिव्य शक्ति है.
गढ़ा गांव में ही बागेश्वर धाम सरकार स्थित है. इस गांव में ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का पैतृक निवास है. हालांकि कुछ वर्ष पहले यह निवास भारी बारिश की वजह से गिर गया था. यह एक कच्चा घर था.
आज गांव में प्रवेश से पहले ही बाईं ओर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का निवास दिखाई देता है. ये पक्का निवास बाद में बनाया गया. इसमें धीरेंद्र जी के माता-पिता रहते हैं.
वीडियो में हमने दिखाया है कि गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम सरकार में भारी भीड़ आने लगी है. इसी को देखते हुए कई नए होटल और खाने की दुकानें खुली हैं. हालांकि, आज भी सुविधा कम ही मालूम होती है.
बागेश्वर धाम सरकार पर बनाए गए हमारे वीडियो (Bageshwar Dham Sarkar latest Video) को देखिए और इससे जुड़ी हर जानकारी लीजिए.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More