Teerth Yatra

Bageshwar Dham Sarkar Yatra Budget : बागेश्वर धाम जाने पर कितना खर्च होता है? आइए जानते हैं

Bageshwar Dham Sarkar Yatra Budget : बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर में स्थित है. बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shashtri) हैं. हाल के दिनों में बागेश्वर धाम सरकार की ख्याति बहुत तेजी से बढ़ी है.

श्रद्धालु दूर दूर से इस धाम की यात्रा (Bageshwar Dham Sarkar Yatra Budget) करने आने लगे हैं. ऐसे दौर में हम आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आए हैं जिसके जरिए आप जान पाएंगे कि बागेश्वर धाम यात्रा का पूरा खर्च (Bageshwar Dham Sarkar Yatra Budget ) क्या है? अगर आप बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो कैसे जाएं? (How to visit Bageshwar Dham sarkar)

भक्तों के मन में सवाल रहता है कि वे कैसे बागेश्वर धाम जाएं. अगर आप बस से बागेश्वर धाम जाते हैं, ट्रेन से बागेश्वर धाम (Train Journey to Bageshwar Dham) जाते हैं या अपने वाहन से बागेश्वर धाम जाते हैं तो कुल कितना खर्च इस यात्रा पर आएगा (Bageshwar Dham Yatra ka Kharcha Kya Hai), इस लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे.

बागेश्वर धाम यात्रा पर कितना खर्च होता है? || Bageshwar Dham Sarkar Yatra Budget 

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में है. इस धाम की यात्रा का खर्च जानने से पहले जरूरी है कि आप ये तय कर लें कि यात्रा कैसे करनी है?

हम सिलसिलेवार तरीके से जानेंगे कि बागेश्वर धाम की यात्रा किस माध्यम से कितने खर्च में पूरी की जा सकती है.

बागेश्वर धाम की सड़क यात्रा पर कितना खर्च होता है || Bageshwar Dham Road Journey Cost

दोस्तों, अगर आप सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 34 (National Highway 34) के पास ये धाम स्थित है. छतरपुर से आने पर लगभग 16 किलोमीटर बाद इसी हाइवे से एक रास्ता अंदर मंदिर की ओर जाता है.

यात्रा के खर्च को समझने के लिए हम किसी एक शहर का उदाहरण लेते हैं. मान लीजिए आप अपनी यात्रा दिल्ली से शुरू करते हैं. ऐसे में आपको दिल्ली से गढ़ा गांव, छतरपुर की दूरी को तय करना होगा.

दिल्ली से गढ़ा गांव की दूरी लगभग 660 किलोमीटर है. अगर आप लॉन्ग ड्राइव करते हैं तो इसे 750 किलोमीटर लेकर चलें. गढ़ा गांव जाने के लिए आपको पहले छतरपुर जिले में पहुंचना होगा.

मान लीजिए कि दिल्ली में पेट्रोल 98 रुपये लीटर है. यह सिर्फ उदाहरण भर के लिए है. ऐसे में आप आना-जाना मिलाकर 750 + 750 किलोमीटर जोड़ लें.

दिल्ली से गढ़ा गांव जाने और आने की कुल दूरी को जोड़कर ये 1500 किलोमीटर हो जाती है. एक गाड़ी का औसत माइलेज 15 किलोमीटर/प्रति लीटर लेकर चलिए. अगर हाईवे या एक्सप्रेस वे है तो ये 18-20 किलोमीटर भी पहुंच जाती है.

हम इस दूरी में सैंपल के तौर पर 18 किलोमीटर/प्रति लीटर का माइलेज लेकर चलें तो आपका लगभग 85 लीटर तेल खर्च होगा. इस 85 लीटर तेल के आंकड़े को 98 से गुणा करने पर कुल पेट्रोल की कीमत निकलती है लगभग 8500 रुपये.

अब आप मान लें कि इस सफर में पेट्रोल का खर्चा 8500 रुपये होगा. अब ये सफर पूरी अवधि 10 घंटे से ज्यादा की लेता है. अगर व्यवहारिक पक्ष देखें तो इसमें 14-15 घंटे लग जाएंगे. आप रास्ते में आराम भी करेंगे, भोजन भी करेंगे.

अगर आप 4 लोग दिल्ली से बागेश्वर धाम के लिए चलते हैं और रास्ते में दो बार कुछ खाने के लिए रुकते हैं तो 1500 रुपये इसके भी जोड़ लीजिए. यानी ये रकम हो जाती है 3 हजार. ध्यान रहे कि इसमें धाम में पहुंचने के बाद के खर्च का आंकलन नहीं किया गया है, सिर्फ यात्रा की कॉस्ट को जोड़ा गया है.

सड़क मार्ग से जाएंगे Toll Tax भी लगेगा ही. दिल्ली से जाने पर तो यमुना एक्सप्रेसवे का भी भारी भरकम टोल पड़ता है. Toll Tax को भी आप लगभग 3 हजार रुपये लेकर ही चलें.

हमने अभी होटल चार्ज भी नहीं जोड़ा है. सिर्फ पेट्रोल, टोल टैक्स और भोजन… ये तीन खर्च मिलाएं और इसमें गाड़ी की मेंटनेंस को जोड़े, मान लीजिए मेंटनेंस हो जाती है 4000 रुपये. ऐसे में 8500, 1500, 3000 और 3000 को जोड़ने पर कुल खर्च हो जाता है 16 हजार रुपये.

दिल्ली से एक कार से बागेश्वर धाम जाने का औसत खर्च 16000 रुपये का आता है. आप इसे 20-22 हजार रुपये ही मानें.

बस से बागेश्वर धाम का खर्च कितना है || Bageshwar Dham Sarkar Bus Journey Budget

दिल्ली से छतरपुर के लिए निजी बसें उपलब्ध हैं. आप 1000 रुपये में एसी बसें ले सकते हैं. इसमें दो बार भोजन का शुल्क जोड़ें तो लगभग 400 हो जाता है.

छतरपुर से गढ़ा गांव तक का ऑटो शुल्क 30-50 रुपये है. अब समझिए कि बस के जरिए गढ़ा गांव तक का सफर करने में किसी एक शख्स के 3000 रुपये खर्च होंगे.

इसमें दिल्ली से छतरपुर जाना और फिर छतरपुर से दिल्ली आना शामिल है. ठहरने का और अतिरिक्त शुल्क का खर्च इसमें नहीं जोड़ा गया है.

बागेश्वर धाम की ट्रेन यात्रा पर कितना खर्च होता है || Bageshwar Dham Sarkar Train Journey Budget

इस बार भी हम दिल्ली को ही बागेश्वर तक की यात्रा के उदाहरण के तौर पर लेंगे. छतरपुर तक की ट्रेन में स्लिपर का किराया 360 रुपये है. 3rd AC का किराया लगभग 1 हजार रुपये, 2nd AC का किराया लगभग 1400 और First AC का किराया भी लगभग 2300 है.

अब आप इसमें अपने स्टेशन से बागेश्वर धाम तक जाने का खर्च और दिल्ली में अपने घर तक का खर्च जोड़ लें. कुल खर्च का हिसाब आपके सामने होगा.

नोटः दोस्तों, ये जानकारी हमने रिसर्च के बाद जुटाई है. हालांकि ये पूरी तरह सही है लेकिन हम इसे लेकर किसी तरह का दावा भी नहीं करते हैं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago