Teerth Yatra

बेड़ी हनुमान मंदिर पुरी का रहस्य: क्यों जंजीरों में पूजे जाते हैं हनुमान जी

Bedi Hanuman Temple Puri : ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ शहर पुरी में स्थित बेड़ी हनुमान मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित एक छोटा लेकिन अत्यंत श्रद्धेय मंदिर है। यह मंदिर चक्र तीर्थ रोड पर, पुरी सी बीच के पास स्थित है। आकार में भले ही यह मंदिर छोटा हो, लेकिन धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इसका महत्व बहुत बड़ा माना जाता है।

बेड़ी हनुमान नाम क्यों पड़ा || Why is Hanuman called ‘Bedi Hanuman’?

‘बेड़ी’ शब्द का अर्थ होता है जंजीर, इसलिए इस मंदिर को बेड़ी हनुमान कहा जाता है, यानी जंजीरों में बंधे हनुमान जी। यह मंदिर डारिया महावीर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जहां डारिया का मतलब समुद्र और महावीर का अर्थ भगवान हनुमान है।

बेड़ी हनुमान मंदिर की कथा और इतिहास || Why is Hanuman called ‘Bedi Hanuman’?

लोक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को पुरी की रक्षा का दायित्व सौंपा था। एक बार हनुमान जी लड्डू खाने के लिए अयोध्या चले गए। उनके अनुपस्थित रहने के दौरान समुद्र का पानी पुरी में प्रवेश कर गया और जगन्नाथ मंदिर को नुकसान पहुंचा।
जब हनुमान जी लौटे, तो भगवान जगन्नाथ ने उन्हें समुद्र तट छोड़कर कहीं न जाने का आदेश दिया और प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बांध दिया। मान्यता है कि तब से आज तक समुद्र ने पुरी शहर की सीमा पार नहीं की। इसी कारण यहां हनुमान जी को जंजीरों में पूजने की परंपरा है।

बेड़ी हनुमान मंदिर की वास्तुकला और प्रतिमा || The architecture and idol of Bedi Hanuman Temple

मंदिर की संरचना बेहद साधारण है और इसका मुख पूर्व दिशा की ओर है। यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा दो भुजाओं वाली है, जिनमें एक हाथ में गदा और दूसरे में लड्डू है। मंदिर की बाहरी दीवारों पर भगवान गणेश, माता अंजना के साथ बाल हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर नक्काशी देखने को मिलती है।

बेड़ी हनुमान मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय || The best time to visit Beri Hanuman Temple

यह मंदिर साल भर दर्शन के लिए खुला रहता है, लेकिन अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय सबसे उत्तम माना जाता है, जब पुरी का मौसम सुहावना रहता है।
सुबह या शाम के समय दर्शन करने से अनुभव और भी शांतिपूर्ण हो जाता है।
हनुमान जयंती, राम नवमी और पणा संक्रांति जैसे पर्वों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर का समय और प्रवेश शुल्क || Temple timings and entry fee

दर्शन समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

प्रवेश शुल्क: ₹5 प्रति व्यक्ति

बेड़ी हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें|| How to reach Beri Hanuman Temple

हवाई मार्ग से बेड़ी हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें|| How to reach Beri Hanuman Temple by air

नजदीकी हवाई अड्डा बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भुवनेश्वर है, जो पुरी से लगभग 60 किमी दूर है। यहां से टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं।

रेल मार्ग से बेड़ी हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें || How to reach Beri Hanuman Temple by train

पुरी रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। मंदिर स्टेशन से लगभग 1.3 किमी की दूरी पर है, जहां ऑटो रिक्शा, बैटरी रिक्शा या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग से बेड़ी हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें || How to reach Beri Hanuman Temple by road

पुरी का सड़क नेटवर्क मजबूत है। मंदिर पुरी बस स्टैंड से करीब 3 किमी दूर है और स्थानीय परिवहन सहजता से उपलब्ध है।

यात्रा टिप्स ||Travel Tips

बेड़ी हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद पास ही स्थित पुरी समुद्र तट पर शांत सैर जरूर करें। यह आपके आध्यात्मिक अनुभव को और भी सुकून भरा बना देगा।

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago