Kubereshwar Dham Mandir Sehore
Kubereshwar Dham Mandir Sehore : कुबेरेश्वर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित है. इस मंदिर के मुख्य पंडित “प्रदीप मिश्रा जी” है. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इस मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. पंडित प्रदीप मिश्रा जी पुरे से में कथा वाचक के रूप में भी जाने जाते हैं. जिन्हें कई लोग टीवी पर सुनते आ रहे हैं. यह शिव भक्त कुबेरेश्वर धाम जाना चाहता है.
इस आर्टिकल में हम आपको कुबेरेश्वर धाम से संबंधित चीजों के बारे में आपको डिटेल में जानकारी देंगे, जैसे- कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव क्या हैं? कुबेरेश्वर धाम कैसे जाएं? कुबेरेश्वर धाम सीहोर की दूरी? कुबेरेश्वर धाम सीहोर कहां स्थति हैं…
Bageshwar Dham Complete Information : विस्तार से जानें बागेश्वर धाम की पूरी जानकारी
पंडित प्रदीप मिश्रा जी का जन्म सीहोर में ही हुआ था, इनके पिता का नाम श्री रामेश्वर दयाल जी मिश्रा है. प्रदीप मिश्रा का जन्म 16 जून 1977 को हुआ था. इनका परिवार एक ब्राह्मण परिवार है जो वर्षो से धार्मिक कार्यकर्म करता आ रहा है जैसे- भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, सत्संग और सत्यनारायण भगवान की कथा आदि. पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे का नाम राघव मिश्रा शारदा है जो विद्या मंदिर सीहोर के छात्र हैं, प्रदीप मिश्रा के दो भाई भी है जिनका नाम विनय मिश्रा, दीपक मिश्रा है.
कुबरेश्वर धाम में लोग अभिमंत्रित रुद्राक्ष के लिए आते हैं. इन रुद्राक्षों को विशेष मंत्र से अभिमंत्रित किया जाता है. पंडित प्रदीप मिश्रा का दावा रहता है कि इससे लोगों को राहत मिलती है.
कुबेरेश्वर धाम के लिए आप ट्रेन, सड़क, और हवाई तीनों मार्ग से पहुंच सकते हैं. हालांकि हवाई मार्ग से डायरेक्ट आप कुबेरेश्वर धाम नहीं जा सकते हैं . इसके लिए आपको भोपाल में स्थित भोज हवाई अड्डे पर उतरना होगा और वहां से कुबेरेश्वर धाम 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सड़क मार्ग से आप बस सेवा के माध्यम से आसानी से डायरेक्ट को कुबेरेश्वर धाम पहुंच सकते हैं. ट्रेन के माध्यम से अगर आप जहां चाहते हैं तो अगर आप भोपाल से जा सकते हैं. आपको वहां से कई ट्रेनें मिल जाएंगे यहां से कुबेरेश्वर धाम की दूरी काफी कम है . इसके अलावा अगर आपकी खुद की गाड़ी है तो आप सीधे यहां पर पहुंच सकते हैं.
Bageshwar Dham Prasad ki Jankari : बागेश्वर धाम का प्रसाद कैसे पाएं? क्या है ऑनलाइन सुविधा?
कुबेरेश्वर धाम और सीहोर के बीच की दूरी 35 किलोमीटर की है ऐसे में आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं इसके लिए आप टैक्सी या बस का सहारा ले सकते हैं और अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तो आप काफी कम समय में पहुंच जाएंगे .
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर में कुबेरेश्वर धाम स्थित है. यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु रुद्राक्ष माला लेने आते हैं. बताया जा रहा है रुद्राक्ष माला एक चमत्कारी माला है. माला प्राप्ति से आपके जीवन के सभी समस्याओं और दुखों का निवारण हो जाएगा.
Q. सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम मंदिर किसलिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. कुबेरेश्वर धाम भगवान शिव के लिए प्रसिद्ध है,जहा पर अभी भी मंदिर कर निर्माण कार्य चल रहा है.
Q. रुद्राक्ष महोत्सव क्या है?
Ans मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में चल रहे रुद्राक्ष महोत्व और कुबेश्वर महादेव के दर्शन में आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है. लोग इस महोत्सव में लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं. आलम यह है कि प्रशासन से इतनी भीड़ संभाली नहीं जा रही है.
Q. सीहोर वाले महाराज की उम्र कितनी है?
Ans.महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा जन्म, उम्र (pradeep Mishra age, DOB) Pradeep Mishra का जन्म सन् 1980 में मप्र में सिहोर नामक जिले में हुआ. प्रदीप मिश्रा का जन्म सीहोर जिले में होने के कारण इनकी लोप्रियता सीहोर वाले बाबा या सीहोर वाले महाराज के नाम से है.वर्तमान 2022 में उनकी उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है .
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More