Teerth Yatra

Dhirendra Krishna Shastri : मन की बात कैसे जान लेते हैं बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. उनके भक्त देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं. वह लंदन जाकर भी प्रवचन दे चुके हैं. उनके समागम में लाखों की संख्या में भक्त देखे जाते हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. हम लोग टीवी में देखते हैं कि वह लोगों की मन की बात जानकार उनकी समस्या का निवारण कर देते हैं.

बड़ा सवाल ये है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कैसे लोगों के मन की बात जान लेते (Dhirendra Krishna Shastri Kaise Man ki Baat Jaan Lete Hain) हैं?, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पास कौन सी शक्तियां है?, बागेश्वर धाम के महाराज के पास कैसी सिद्धियां है?.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कैसे लोगों की समस्या सुने उसको पर्ची में लिख देते है. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पास कौन सी ताकत (Dhirendra Krishna Shastri ke pass kaun si taqat hai) है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कैसे पढ़ लेते हैं मन की बात || Know Dhirendra Krishna Shastri can read the mind

बागेश्वर महाराज ने खुद इस राज से पर्दा हटा दिया है कि कैसे वह लोगों के मन की बात बिनाए बताए ही जान लेते हैं. वह खुद इसे ईश्वर का आशीर्वाद और हनुमान जी की कृपा मानते हैं. साथ ही वह इसे अपने दादा का भी आशीर्वाद मानते हैं.

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कैसे भूत और काला जादू से छुटकारा दिलाते है? || How does Dhirendra Krishna Shastri get rid of evil spirits and black magic?

बागेश्वर धाम को भूत भवन भी कहा जाता है. क्योंकि यहां पर भूत प्रेत और काले जादू से छुटकारा मिलता है. लोगों का कहना है कि बागेश्वर धाम पर आने वाले ज्यादातर लोग भूत प्रेत और काले जादू का इलाज करवाने आते है. धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपनी सिद्धियों की मदद से सभी के ऊपर से बुरे साये को भी हटाते है. कुछ लोगों का यह तक माना है कि धाम पर आने मात्र से ही आपके ऊपर से सभी बुरी शक्तियां खत्म हो जाती हैं.

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को ज्ञान कैसे मिला || Dhirendra Krishna Shastri ko Shakti Kaise Mili?

क्या आप जानते हैं कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के पास ऐसी अद्भुत शक्तियां कैसे आई, उनको ज्ञान कैसे प्राप्त हुआ और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पास कौनसी शक्तियां हैं तो हम आपको बता दें कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म 4 जुलाई 1996 में छतरपुर जिले में हुआ था. उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में होने की वजह से उन्होंने भी पूजा पाठ करना पहले से ही आरंभ कर दिया था. कहा जाता है कि उन्होंने 12 साल की उम्र से ही हनुमान जी की उपासना करनी शुरू कर दी थी. वे अपने दादाजी श्री भगवान दास गर्ग जी को अपना गुरू कहते थे.

कुछ वर्षो के पश्चात महाराज वृंदावन चले गए और वहीं पर उन्होंने भागवत गीता, राम कथा का अध्य्यन किया. महाराज हनुमान जी को अपना आराध्य मानते हैं ओर हनुमान जी की उन पर ऐसी कृपा हुई कि वे लोगों के मन की बात जान जाते थे. वृंदावन से सिद्धियां प्राप्त करने के पश्चात वह अपने गांव बागेश्वर धाम आकर दरबार लगाने लगे और उनकी इन शक्तियों को देखकर सभी लोग उनको देखने के लिए धाम पर आने लगे.

कैसे जाएं बागेश्वर धाम || How to reach Bageshwar Dham

इस वीडियो में देखें कैसे जा सकते हैं बागेश्वर धाम सरकार.

 

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago