how to reach mehandipur balaji - इस मंदिर का पूरा नाम घाटा मेहंदीपुर बालाजी ( Ghata Mehandipur Balaji Mandir ) है. आइए इस ब्लॉग में हम जानते हैं कि किस तरह मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Mandir ) पहुँचा जा सकता है
How To Reach Mehandipur Balaji – मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Mandir ), राजस्थान के दौसा ज़िले के करौली में स्थित है. इस मंदिर में हनुमान जी के बाल रूप के पूजा होती है. दो पहाड़ों के बीच होने की वजह से इसे घाटा और पास में मेहंदीपुर गाँव होने की वजह से मेहंदीपुर नाम से जाना जाता है. इस मंदिर का पूरा नाम घाटा मेहंदीपुर बालाजी ( Ghata Mehandipur Balaji Mandir ) है. आइए इस ब्लॉग में हम जानते हैं कि किस तरह मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Mandir ) पहुँचा जा सकता है.
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Mandir ) ट्रेन से पहुँचा जा सकता है. Bandikui Junction Railway Station एक बड़ा रेल जंक्शन है. यहा दौसा जिले में पड़ता है. इस स्टेशन पर 6 प्लेटफ़ॉर्म हैं. ये स्टेशन, आगरा-जयपुर और दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग का अहम जंक्शन है.
राजस्थान में पहली ट्रेन बांदीकुई जंक्शन से ही चली थी. 1874 में इस ट्रेन की शुरुआत हुई थी. अपनी पहली यात्रा में इस ट्रेन ने बांदीकुई से आगरा क़िला स्टेशन तक का सफ़र पूरा किया था. अगर आप मेहंदीपुर बालाजी ( Mehandipur Balaji Mandir ) आना चाहते हैं तो देश के अलग अलग हिस्सों से ट्रेन लेकर बांदीकुई जंक्शन आ सकते हैं. इस स्टेशन का कोड BKI है. IRCTC की वेबसाइट/ऐप्लिकेशन पर आपको इस कोड से स्टेशन मिल जाएगा.
इस स्टेशन के लिए समय समय पर कई ट्रेनें हैं जो देश के अलग अलग हिस्सों से यहाँ पहुँचती हैं. बांदीकुई स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Mandir ) की दूरी 37 किलोमीटर की है. स्टेशन पर आपको मंदिर के लिए मिनी बस, जीप मिलती हैं. आप इन्हें लेकर बालाजी मंदिर पहुँच सकते हैं. इनका किराया 40 रुपये प्रति व्यक्ति होता है.
मेंहदीपुर बालाजी ( Mehandipur Balaji Mandir ) में एक छोटा बस स्टेशन भी है. आप उत्तर प्रदेश से आएँ, हरियाणा से आएँ, राजस्थान से आएँ या मध्य प्रदेश से. आपको सरकारी बसों की कोई दिक़्क़त नहीं होगी. आप अलग अलग राज्यों के बस स्टेशन से बस लेकर यहाँ पहुँच सकते हैं.
इसके अलावा, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भी यहाँ की सेवाएँ चलाते हैं. आप उनसे भी यहाँ तक पहुँच सकते हैं.
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का सबसे नज़दीकी हवाईअड्डा जयपुर है. राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (RSRTC) जयपुर से हर रोज़ बालाजी मंदिर के लिए नियमित बस सेवा चलाता है. इस बस का किराया 300 रुपये के आसपास है. ये बस 2 घंटे 3 मिनट में आपको मेहंदीपुर बालाजी पहुँचा देती है.
मेहंदीपुर बालाजी पर हमारी दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, हमें ज़रूर बताएँ. इसके साथ ही, आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, बालाजी से जुड़ी और भी बातें जान सकते हैं.
पढ़ें- Mehandipur Balaji Mandir Tour Blog – मेहंदीपुर बालाजी में करें ‘जरा हट कर’ ये 5 काम
पढ़ें- Samadhi Wale Baba – मेहंदीपुर बालाजी में समाधि वाले बाबा को कैसे लगाएं भोग ?
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More