Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है. महाकुंभ में भाग लेने के लिए लोग देश-विदेश से पवित्र घाटों पर पहुंचे. प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान करोड़ों लोग ने डुबकी लगाई. आपको बता दें कि महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को किया गया. अगर आप भी महाकुंभ के मेले में भाग लेने और त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने जा रहे हैं तो प्रयागराज से कुछ चीजें जरूर लेकर आएं. मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से ग्रह दोष दूर होते हैं और वास्तु दोषों से भी मुक्ति मिलती है.
गंगा घाट की मिट्टी को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. अगर आप महाकुंभ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो आपको गंगा घाट से कुछ मिट्टी घर जरूर लानी चाहिए. आप इस मिट्टी को तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं या पूजा स्थल के पास रख सकते हैं. घर में पवित्र घाट की मिट्टी होना बेहद शुभ माना जाता है. इससे आपको वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है.
प्रयागराज में त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने का महत्व बहुत अधिक है. साथ ही, आपको प्रयागराज से त्रिवेणी घाट का जल अपने घर लाना चाहिए. अगर आप इस जल को घर में रखते हैं, तो कई ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर होते हैं. साथ ही, आप इस जल का उपयोग धार्मिक कार्यों के दौरान भी कर सकते हैं. नहाने के पानी में त्रिवेणी घाट का जल मिलाकर नहाने से आपको शांति और मानसिक शांति मिल सकती है.
रुद्राक्ष और तुलसी माला को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. प्रयागराज में कुंभ में डुबकी लगाने के साथ ही आपको ये चीजें घर जरूर लानी चाहिए. इन चीजों को घर लाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है. अगर आपको किसी साधु या सन्यासी से रुद्राक्ष मिल जाए तो समझिए आपका जीवन संवर गया. अगर नहीं भी मिले तो इसे जरूर खरीदकर घर लाएं.
त्रिवेणी संगम के साथ ही प्रयागराज में कई पवित्र मंदिर भी हैं. कुंभ में डुबकी लगाने के बाद इन मंदिरों में दर्शन करने के बाद ही आपकी यात्रा पूरी मानी जाती है. आपको कुंभ स्नान के बाद किसी मंदिर में भी जाना चाहिए और वहां से प्रसाद घर लाना चाहिए. महाकुंभ के दौरान मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को दिव्य भोग कहा जाता है, अगर आप ये प्रसाद घर लाते हैं तो इसे बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है.
महाकुंभ से फूल आपको घर जरूर लाने चाहिए. त्रिवेणी घाट या किसी भी मंदिर में आपको फूल जरूर मिल जाएंगे. वहीं अगर आपको किसी साधु या सन्यासी से फूल मिले तो इसे और भी शुभ माना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ से लाए गए फूल आपके घर में सुख-शांति लाते हैं. आपके घर के ग्रह दोष दूर होते हैं और जीवन में संतुलन लौटता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More