Skywalk Flyover
Skywalk Flyover : नवारत्रों से पहले मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर बनाए जा रहे अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के ढांचे का काम लगभग पूरा कर लिया गया.
इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रतिबिंबित किया गया है जिसे नव दुर्गा पथ नाम दिया गया है. प्रवेश द्वार पर 60 मीटर लंबी गुफा बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का अहसास हो सके. स्काईवॉक फ्लाईओवर के अधिकांश भाग में वुडन फ्लोर करने के साथ ही मजबूत स्टेनलेस स्टील की दीवार बनाई गई है तो दूसरी ओर मजबूत शीशे लगाए गए हैं. जिससे श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के भवन के अलौकिक दर्शन निरंतर होते रहें.
स्काईवॉक में होगी वेटिंग हॉल की सुविधा || There will be waiting hall facility in Skywalk
करीब 300 मीटर लंबे इस अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रत्येक 100 मीटर पर आधुनिक वेटिंग हॉल बनाए जा रहे हैं. जिसमें एक ही समय 100 से 200 के करीब श्रद्धालु बैठ सकेंगे इनके लिए बैठने का इंतजाम होगा तो वहीं इस अत्याधुनिक फ्लाईओवर स्काईवॉक के भीतर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे. यहां से निरंतर श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन होते रहेंगे.
मां वैष्णी देवी गुफा जैसा होगा अहसास || It will feel like Maa Vaishni Devi cave
इतना ही नहीं, स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रवेश द्वार पर करीब 60 फीट लंबी कुत्रिम गुफा का निर्माण करवाया जा रहा है. ताकि इस स्काईवॉक फ्लाईओवर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की गुफा जैसा अहसास हो. वहीं, इस गुफा के भीतर दोनों और मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की मूर्तियां सजाई गई है. इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के श्लोक तथा मंत्र आदि अंकित होंगे.
स्काईवाक फ्लाईओवर में लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है. इससे नंगे पांव चलने में दिक्कत नहीं होगी.फ्लाईओवर में शीशे लगे हैं. इससे मां के दर्शन होने के साथ ठंड से भी बचाव होगा. रास्ते में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगे हैं, जिससे भवन के दर्शन और सुबह-शाम की आरती देख सकते हैं.
फ्लाईओवर में इमरजेंसी गेट की सुविधा || Emergency gate facility in flyover
इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरी होने के बाद मां वैष्णो देवी भवन पर भीड़-भाड़ या फिर आपाधापी वाली स्थिति से श्रद्धालुओं को दो-चार नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि इस अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के आलौकिक दर्शनों के लिए गुफाओं की ओर रवाना होंगे. वहीं, इस स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रत्येक 100 मीटर पर इमरजेंसी निकासी द्वार भी बनाए गए हैं और साथ ही अत्याधुनिक एचडी थ्रीडी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
स्काईवॉक में वुडन फ्लोरिंग की गई है ताकि श्रद्धालुओं को सर्दी के मौसम में भीषण ठंड का सामना ना करना पड़े. क्योंकि मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने के लिए श्रद्धालुओं को नंगे पांव ही भवन की ओर गुफाओं की ओर जाना पड़ता है. जिसके चलते वुडन फ्लोरिंग की गई है. मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालु बेसब्री से इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More