Vishnu Temple: 1300 year old temple of Lord Vishnu found in this place of Pakistan
Vishnu Temple: 1,300 साल पहले बने एक हिंदू मंदिर की खोज पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ पर की है. बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा. Vishnu Temple खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने खोज की घोषणा करते हुए बताया कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है.
पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने बताया कि यह मंदिर 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था. हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था.
दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश Indonesia में हैं ये 10 हिन्दू मंदिर
बताया गया कि खुदाई के दौरान, पुरातत्वविदों को मंदिर स्थल के पास छावनी और जहां पहरेदार रहते थे, उसे मिलते निशान भी मिले. विशेषज्ञों को मंदिर के पास एक पानी का कुंड भी मिला, जो कि बताया जा रहा है कि वहां हिंदुओं द्वारा पूजा से पहले स्नान किया जाता था.
खलीक ने कहा कि स्वात जिला हजार साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं. इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है. स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से है जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है. स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं.
माउंट आबू जाएं तो Dilwara Jain Temple जरूर घूमें, इसकी बनावट है बहुत भव्य
हिंदू शाही या काबुल शाही (Hindu Shahis or Kabul Shahis) (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था, जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More