Air Travel Tips, Flight Tips, Traveling is stressful as it is, so let’s not add the burden of getting sick from the flight to your itinerary.
Air Travel Tips: फ्लाइट का सफर कई लोगों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है। पहली बार ट्रैवल करने वालों के लिए तो बादल देखना और फोटो खींचना भी बहुत आकर्षक रहता है। लेकिन कई बार लोग एक्साइटमेंट में आकर कुछ जरूरी चीजें भूल जाते हैं या उन्हें पता नहीं होता, जिस कारण उन्हें नुकसान या असुविधा का सामना करना पड़ता है। आज की तारीख में लगभग हर दिन लाखों की तादाद में लोग हवाई सफर कर रहे हैं, इसका अपना अलग ही मजा होता है। लेकिन इसके दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जिसके बारे में आज ट्रेवल जुनून पर हम आपको बताएंगे।
सबसे पहले तो यात्रा करने से कुछ देर पहले ही हवाई अड्डे पर पहुंच जाएं, ताकि ट्रेफिक जाम से बच सकें और क्योंकि आप पहली बार फ्लाइट में जा रहे हैं तो आपको वहां के नियमों को भी समझना होगा। उसमें भी हो सकता है कि आपको वक्त ज्यादा लगे तो हमेशा थोड़ा ज्यादा समय अपने साथ लेकर चलिएगा। वहीं जो भी जरूरी कागज चाहिए होंगे जैसे कि पासपोर्ट, आईडी प्रूफ ये सब हाथ में तैयार रखें। साथ ही जो आम बात होती है कि अपने साथ किसी भी तरह का हथियार या कोई ज्वलनशील चीज ना ले जाएं। इन सभी चीजों की लिस्ट को आप एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
अधिकतर लोग ये ध्यान नहीं रखते हैं और अपना सामान बोर्डिंग के बाद ही निकालने लग जाते हैं। ऐसे में जब टेकऑफ या लैंडिंग होती है या फिर टर्बुलेंस की स्थिति होती है और सामने वाली टेबल को बंद करने के लिए कहा जाता है तो समस्या होती है। इससे बेहतर ये है कि जितना जरूरत का सामान हो उतना ही बाहर निकालें। टर्बुलेंस के समय भी सामान गिरने की गुंजाइश ज्यादा रहती है।
वैसे तो सही मायने में आपको फ्लाइट में बैठने से पहले ही थोड़ा पानी पी लेना चाहिए क्योंकि टेकऑफ के समय कई लोगों को गला सूखने की शिकायत होती है और टेकऑफ के वक्त काफी देर तक पानी नहीं मिलेगा। दूसरी बात ये है कि प्लेन के अंदर पानी सिर्फ बोतल वाला ही पीएं। इसके पीछे का कारण ये है कि प्लेन में जो टैप वॉटर होता है वो न तो सुरक्षित होता है और न ही प्लेन का वॉटर टैंक साफ होता है। वैसे कई लोग ये करते हैं और कई बार एयरहोस्टेस डिस्पोजल ग्लास में ही पानी देती है लेकिन आप चाहें तो उससे पानी की बोतल मांग सकते हैं या खुद पानी ले जा सकते हैं।
अगर आप पहली बार हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हैं, या पहले भी अगर कर चुके हैं तो भी ये संभव है कि आपके कान में दर्द हो। इसे ‘एरोप्लेन इयर‘ भी कहते हैं। कई लोगों को प्रेशर के कारण कान में दर्द होने लगता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको न हो, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि सफर बेहद दर्दनाक बन जाए। बेहतर होगा कि एयरपोर्ट से ही इसके लिए आप कोई दवाई लेकर जाएं। इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर मौजूद केमिस्ट दे सकता है और ये बहुत फायदेमंद रहेंगी उन लोगों के लिए जिन्हें परेशानी होती है।
कई बार लोग लंबी फ्लाइट में बिना जूते या चप्पल के ही फ्लाइट में घूमने लगते हैं, बाथरूम जाने के लिए ऐसे ही चले जाते हैं। लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे के कई कारण होते हैं कुछ लोग फ्लाइट में वोमिट कर देते हैं, तो किसी का खाने का सामान गिर जाता है। इस वजह से काफी किटाणू रह जाते हैं, जो अगर आप नंगे पांव जाएंगे तो आपके शरीर में आएंगे।
आपकी यात्रा अगर लंबी है तो इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरी फ्लाइट में बैठे ही ना रहे। हर एख घंटे में घूम लें या फिर अपनी सीट पर ही घुटनों की थोड़ी सी एक्सर्साइज कर लें। ऐसा करने से आपके पैरों में ब्लड क्लॉट नहीं बनेगा।
अगर आप अपनी आंखों पर लेंस लगाते हैं तो फ्लाइट में ऐसा ना करें, क्योंकि लेंस की वजह से यात्रा में आपकी आंखों में इरिटेशन हो सकती है। इसके पीछे का कारण है कि हवाई जहाज में सुखी हवा होती है जो आंखों में चुभ सकती है।
अक्सर लोग क्या करते हैं कि जब उन्हें सर्दी लगने लगती है तो वो अपनी सीट के एयर वेंट को बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि उसकी जगह पर आप कुछ ओढ़ लें या फिर उसे कम कर दें। लेकिन बंद ना करें।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More