6 places near Delhi for Best Destination Wedding
नई दिल्ली. (Destination wedding )भारत में शादियों का बहुत बड़ा महत्व है। लोग अपने जीवन का सबसे बड़ा दिन भव्य तरीके से मनाना पसंद करते हैं। समुद्र पर शादी, पहाड़ों के दृश्य के साथ, एक किले के अंदर या कभी-कभी महलों के अंदर भी। शादी दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है।
हर कोई अपनी शादी के हर लम्हे को यादगार बनाना चहता है। डेस्टिनेशन वेडिंग Destination wedding की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हम आपको आज बताएंगे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहों के बारे में जहां शादी की याद बेहद खूबसूरत बन जाएंगी। बड़े दिन के लिए दिल्ली और उसके आसपास 6 डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन हैं।
नीमराना फोर्ट (Neemrana Fort)
पांच एकड़ में फैला हुआ नीमराना फोर्ट पैलेस दिल्ली के पास मौजूद है। यहां आप अपनी Destination wedding को हमेशा के लिए यादगार बना सकते है। क्योंकि लंबे लॉन और खूबसूरत गुंबद वाले इस महल में शादी करने का मजा ही अलग है।
नीमराना तिजारा का किला (Neemrana Tijara Fort)
15 वी शताब्दी में बनाया हुआ राजस्थान का नीमराना तिजारा का काफी पुराना और प्रसिद्ध किला है। यह किला दुनिया के सबसे पुराने अरावली पर्वत में स्थित है। इस किले पर बहुत पुराने समय में पृथ्वीराज चौहान के वंश के राजा महाराजा शासन करते थे।यह किला दिल्ली, आगरा और जयपुर जैसे तीन शहरों के बिलकुल बिच में आता है जो केसरोली के बाजु में है साथ ही यह केसरोली उन तीनो शहरों से बिलकुल समान दुरी पर स्थित है। यह जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एकदम परफेट है। यहां शादी करने से एकदम आपको शाही शादी जैसा फील होगा।
वुडविले पैलेस शिमला (Woodville Palace Shimla)
शिमला की खूबसूरत वादियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच शादी करना किसी के लिए भी किसी सपने से कम नहीं होगा। भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह लोगों की सबसे पसंदीदा जगहबनती जा रही है। वुडविले पैलेस यहां के मशहूर वेडिंग वेन्यूज में से एक हैं। यहां पर बड़े-बड़े नेताओं के बेटे और सेलिब्रिटी के रिसेप्शन भी हुए हैं।
उदयपुर (Udaipur)
उदयपुर राजस्थान की सबसे सुंदर जगहों में से एक गिना जाता है.अगर आप अपनी शादी के लिए इस शहर को चुनते हैं तो शादी का दिन आपके लिए और भी खास बन जाएगा। ‘सिटी ऑफ़ लेक्स’ कहलाए जाने वाले इस शहर जैसी खूबसूरती और शांत वातवरण आपको किसी और जगह पर नहीं मिलेगा।अपनी वेडिंग के लिए आप इन प्राचीन और खूबसूरत किलों में से भी किसी एक को चुन सकते हैं :- देवीगढ़,मानेक चौक,ओबरॉय उदयविलाज,दरबार हॉल आदि।
Delhi में Pre-wedding शूट के लिए बेस्ट है ये 9 जगह
ताज महल (Taj Mahal)
यह शहर तो वैसे भी प्रेम का प्रतीक है। जहां पर शाहजहां ने मुमताज के लिए ताजमहल का निर्माण कराया था ,उस जगह शादी करना तो अपने आप में ही बहुत खास बात है। यहां पर बहुत से ऐसे वेडिंग वेन्यूज हैं जो राजसी तरीके से शादियों का आयोजन करते हैं।
ऋषिकेश (Rishikesh)
तीर्थनगरी में शादी करने से आपके व्यावहारिक जीवन की शुभ शुरुआत होगी. गंगा किनारे बसे इस शहर की सुंदरता देखकर आप चकित रह जाएंगे। मेहमान भी शादी के बाद यहां पर राफ्टिंग और बंजी जम्पिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश के होटल गंगा किनारे को आप अपनी शादी के वेन्यू के तौर पर चुन सकते हैं।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More